Xiaomi Mi 11 के लॉन्च के बाद से Mi 11 Pro के बारे में कई रूमर्स सामने आए हैं। लीक्स से फोन के बारे में कई जानकारी सामने आई है और अब नए लीक से पता चला है कि फोन में कैमरा के साथ एक छोटी डिस्प्ले को भी जोड़ा जाएगा। रिपोर्ट से पता चला है कि Mi 11 Ultra में कैमरा सेट-अप के साथ सिमिलर डिस्प्ले मिलेगी।

नई जानकारी के मुताबिक, फोन के ऊपरी बाएं कोर्नर पर दो लेंस दिए गए हैं। इसके नीचे एक पेरिस्कोप लेंस और मौजूद है जिसके दाईं ओर एक डिस्प्ले मिलेगी। छोटी डिस्प्ले पर कई फंकशंस मिलेंगे जिसमें कैमरा सेल्फ टाइमर एक्टिवेट होने पर काउंटडाउन चलेगा।

Mi 11 Pro के रूमर्ड स्पेक्स

Mi 11 Pro और Mi 11 Ultra दोनों में ही सैमसंग GN2 सेन्सर मिलेगा 1.4 µm पिक्सल और लो-लाइट परफॉर्मेंस के लिए 4-इन-1 बिनिंग सपोर्ट करेगा। इसे 120x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट भी दिया जाएगा।

फोन के अन्य स्पेक्स की बात करें तो दोनों फोंस Pro और Ultra में 6.81 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यही पैनल Mi 11 में भी देखा गया है। इसके अलावा, पैनल को 1440p+ रेजोल्यूशन, 120 Hz रिफ्रेश रेट और 480 Hz टच सैंपलिंग रेट आदि शामिल है। दोनों डिवाइस स्नैपड्रैगन 888 द्वारा संचालित होंगे। इसके अलावा, Mi 11 Pro को 66W फास्ट चार्जिंग और अल्ट्रा को 120W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी।

इतना ही नहीं टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने यह भी दावा किया कि शाओमी मार्च और अप्रेल में और भी फोंस लॉन्च करने की तैयारी में है, जो Mi 11 Lite के नाम से आएगा और मी 11 सीरीज़ का किफ़ायती फोन होगा।