मुंबई : देश की नं. 1 स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी कंपनी, मी इंडिया ने हाल ही में अपने ‘मेक इन इंडिया’ सफर के 5 साल पूरे कर लिए। भारत में विनिर्माण एवं विकास के सफर में एक प्रतिबद्ध पार्टनर के रूप में स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी का स्थानीय स्तर पर उत्पादन ब्रांड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इसने ‘मी’ का समावेश देश के ताने बाने में कर दिया है।

माननीय प्रधानमंत्री के मेक-इन-इंडिया अभियान को शीघ्रता से अपनाने के बाद मी इंडिया इससे पहले अपने विनिर्माण के साझेदारों फॉक्सकॉन और फ्लेक्स के साथ अपने सभी स्मार्टफोन भारत में बना रहा था। मी इंडिया ने आज घोषणा की कि यह पिछले 9 महीनों में महामारी के दौरान भारतीय स्मार्टफोन निर्माण को मजबूत करता रहा है।

इस प्रयासों के बारे में, मनु कुमार जैन, एमडी, मी इंडिया ने कहा, ‘‘2020 एक अप्रत्याशित साल था, महामारी ने अनेक चुनौतियां प्रस्तुत कीं और दुनिया एवं भारत में आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित किया। इसके बावजूद, मी इंडिया की टीम ने स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला एवं विनिर्माण की क्षमता का विस्तार करने के लिए मिलकर काम किया। हमारे स्थानीय उत्पादन के निरंतर विस्तार के चलते हम स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के बाजार में अपना नेतृत्व बनाए हुए हैं और सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड बन गए हैं।

भारत के विकास के लिए समर्पित, मी इंडिया 2015 में माननीय प्रधानमंत्री के मेक-इन-इंडिया अभियान से जुड़ने वाली पहली कंपनियों में था। आज हम स्मार्टफोन के लिए नए विनिर्माण साझेदार, जैसे डीबीजी और बीवाईडी एवं स्मार्ट टीवी के लिए रेडिएंट टेक्नॉलॉजी को जोड़कर अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि कर रहे हैं। अब हमारे 99 प्रतिशत स्मार्टफोन और 100 प्रतिशत स्मार्ट टीवी भारत में बनाए जाते हैं और स्मार्टफोन के लिए ज्यादातर कंपोनेंट भारत में स्थानीय स्तर पर बनाए या प्राप्त किए जाते हैं। हमें उम्मीद है कि भारत को विश्व का विनिर्माण केंद्र बनाने में हम अपना योगदान देंगे।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘2020 में जब संस्थान अपने कार्यबल में कमी कर रहे थे, तब हम भारत में अपने विकास की नींव रखने वालों यानि अपने कर्मचारियों को संगठित करने पर केंद्रित थे। 2020 में हमने 10,000 से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार उत्पन्न किया। मी इंडिया में हम युवा प्रोफेशनल्स को नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हमारे 64 प्रतिशत व्यवसायिक नेतृत्वकर्ता 40 वर्ष से कम उम्र के हैं। हमें अपने युवा एवं डाईनामिक मी इंडिया परिवार पर गर्व है, जो जोखिम लेने, स्थापित रीतियों को चुनौती देने एवं नई चीजें आजमाने के लिए उत्सुक है।’’

साझेदारी का विवरण देते हुए, श्री मुरलीकृष्णन बी, सीओओ, मी इंडिया ने कहा, ‘‘मी इंडिया में हमने सदैव अपनी विनिर्माण एवं आपूर्ति श्रृंखला की क्षमताओं का विस्तार करने में यकीन किया है और हम 2 नए स्मार्टफोन मैनुफैक्चरिंग पार्टनर्स – डीबीजी एवं बीवाईडी के साथ उत्पादन करने के लिए उत्साहित हैं। डीबीजी बावल (गुड़गांव) में स्थित है और हमें उत्तर भारत में निर्माण क्षमता प्रदान करता है, जबकि बीवाईडी का मुख्यालय दक्षिण में चेन्नई में है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘2020 में हमने स्मार्ट टीवी के लिए अपना विनिर्माण मजबूत किया। आज हमारे 100 प्रतिशत स्मार्ट टीवी भारत में बनाए जाते हैं। हमने भारत में उत्पादन को 85 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत तक लाया। यह नए साझेदारों, जैसे रेडिएंट अप्लायंसेस की मदद से संभव हो सका। विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के अलावा, मी इंडिया ने रोजगार के सृजन में भी 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर इसे 60,000 लोगों तक पहुंचाया, जिसमें कर्मचारी एवं थर्ड पार्टी का कार्यबल शामिल है।’’