नई दिल्ली : अगर आप बैंक के कुछ काम निपटने के बारे में सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि 31 जनवरी से देशभर की बैंक बंद हो गई, जो सीधे 3 फरवरी को खुलेगी। बताया जा रहा है कि 31 जनवरी से बैंक यूनियनों ने दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है। यानी 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल की वजह से बैंक बंद रहेंगे। दूसरी ओर दो फरवरी को रविवार है, जिसके चलते उस दिन भी आप बैंक से जुड़ा कोई भी काम नहीं कर पाएंगे।

कर्मचारी संगठनों की मांग है कि नवंबर 2017 के बाद से सैलरी रिवीजन नहीं हुई और 20 प्रतिशत बढ़ोतरी होनी चाहिए। इसके स्पेशल अलाउंस को बेसिक सैलरी के साथ जोड़ा जाए। इधर, सभी बैंकों ने हड़ताल की सूचना स्टॉक एक्सचेंज को भी दी है। इस तरह यानी 31 जनवरी और 1 फरवरी को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी। बैंकों के 9 संगठनों का हड़ताल को समर्थन मिला है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडियन बैंक्स एसोसिएशन ने बयान जारी कर कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यूनियन ने मार्च के महीने में तीन दिन और एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है| यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने कहा है कि 31 जनवरी और एक फरवरी को बैंकों में हड़ताल रहेगी. वहीं मार्च में 11,12 और 13 तारीख को भी हड़ताल रहेगी. बैंक यूनियन ने एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी घोषणा की है|