प्लास्टइण्डिया फाउण्डेशन ने आज इंटरनेशनल प्लास्टिक एक्जीबिशन, कॉन्फ्रेंस एवं कन्वेंशन के 11वें संस्करण “प्लास्टइण्डिया–2023” की घोषणा की। प्लास्टइण्डिया 2023 का आयोजन आगामी 01 से 05 फरवरी 2023 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली के नवनिर्मित अत्याधुनिक इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेंटर में किया जायेगा। प्लास्टइण्डिया 2023 आधुनिक तकनीकों का सुविधाजन बनाने के साथ नवाचार स्थायित्वता एवं विकास पर अपना ध्यान केन्द्रित करेगा, जो एक स्वच्छ वातावरण बनायें रखने में मदद के साथ स्थायी आर्थिक विकास की ओर ले जायेगा।

माननीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, रसायन और उर्वरक, श्री मनसुख भाई एल मंडावियाजी ने राजधानी में एक कार्यक्रम में प्लास्टइण्डिया 2023 के लोगो, ब्रोशर और लक्ष्यों का अनावरण किया। इस अवसर पर श्री भगवंतभाई खुबाजी, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, (सी एंड एफ और एमएनआरई) और श्रीमती आरती आहूजाजी, आईएएस, भारत सरकार के सचिव (डीसीपीसी) भी उपस्थित थीं। प्लास्टइंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री जिगीश दोशी, राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष श्री अशोक गोयल और एनईसी प्लास्टइंडिया 2023 के अध्यक्ष श्री अजय शाह भी उपस्थित थे।

विगत तीन दशकों में उत्पादन और खपत में कई गुना वृद्धि के साथ भारतीय प्लास्टिक उद्योग तेजी के साथ  बढ़ रहा है। आज, भारत में प्लास्टिक निकायों का एक प्रमुख उद्देश्य निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान देना और भारत को प्लास्टिक के उच्चतम उत्पादकों में से एक बनाना है। वर्तमान कारोबारी माहौल, भारत सरकार के आत्म निर्भर मूमेंट और वोकल फॉर लोकल इनिशिएटिव के कारण से मजबूत हुआ है और यह  प्लास्टिक उद्योग को बढ़ने के लिए प्रोत्साहन देता है और उत्कृष्ट निर्यात अवसर प्रदान करता है। वर्ष 2019-20 में प्लास्टिक का भारतीय निर्यात 10.00 बिलियन अमरीकी डॉलर था, जिसके वर्ष 2025 तक 25.00 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।