यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) ज़ोन ने अपनी पहली ‘स्लीपिंग पॉड’ सुविधा की शुरुआत विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर की है। इस नई सुविधा का उद्घाटन रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
यह स्लीपिंग पॉड सेवा प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्थापित की गई है और इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य ट्रांजिट यात्रियों, लेट नाइट ट्रेनों या लंबी प्रतीक्षा वाले यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित विश्राम स्थल प्रदान करना है।प्रत्येक पॉड में यात्रियों के लिए आरामदायक बिस्तर, पढ़ने की लाइट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, वेंटिलेशन सिस्टम, प्राइवेसी शटर और कॉल बटन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। महिला यात्रियों के लिए अलग से सुरक्षित पॉड सेक्शन भी बनाया गया है।
