कई एफएमसीजी कंपनियों ने जीएसटी दरों में कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की घोषणा की है। डेयरी प्रमुख मदर डेयरी ने मंगलवार को अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में दाम घटाने का ऐलान किया, जिसमें मिल्कशेक, पनीर, जैम और सफल ब्रांड के फ्रोजन प्रोडक्ट शामिल हैं। यह नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी।

मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंडलिश ने कहा कि “डेयरी और प्रोसेस्ड फूड उत्पादों पर हाल ही में हुई जीएसटी कटौती उपभोग बढ़ाने और सुरक्षित, उच्च गुणवत्ता वाले पैकेज्ड उत्पादों को अपनाने में मदद करेगी। उपभोक्ता-केंद्रित कंपनी होने के नाते हम इसका 100% लाभ ग्राहकों को दे रहे हैं।”

नई कीमतों के अनुसार 200 ग्राम और 400 ग्राम पनीर पैक की कीमत क्रमशः 95 और 180 रुपये से घटकर 92 और 174 रुपये हो जाएगी। पैकेज्ड पनीर अब 22 सितंबर से जीएसटी मुक्त होगा। 180 एमएल मिल्कशेक का दाम 30 रुपये से घटकर 28 रुपये, 500 ग्राम और 100 ग्राम बटर के दाम क्रमशः 305 और 62 रुपये से घटकर 285 और 58 रुपये हो जाएंगे। वहीं 180 ग्राम चीज क्यूब्स का दाम 145 रुपये से घटकर 135 रुपये हो जाएगा।

कई एफएमसीजी कंपनियों ने जीएसटी दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए अपने उत्पादों के दाम घटा दिए हैं। मदर डेयरी ने मिल्कशेक, पनीर, जैम, सफल ब्रांड के फ्रोजन प्रोडक्ट, टोमैटो प्यूरी और अचार के दाम घटाने का ऐलान किया है। 22 सितंबर से 200 ग्राम टोमैटो प्यूरी की कीमत 27 रुपये से घटकर 25 रुपये और 400 ग्राम अचार की कीमत 130 रुपये से घटकर 120 रुपये हो जाएगी।

आइसक्रीम पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। इसके बाद 10 रुपये के चोकोबार, वैनिला कप और आइसकैंडी अब 9 रुपये में मिलेंगे। 100 एमएल बटरस्कॉच कोन की कीमत 35 रुपये से घटकर 30 रुपये और 150 एमएल कसाटा की कीमत 70 रुपये से घटकर 60 रुपये हो जाएगी। मदर डेयरी का कहना है कि अब उसका पूरा पोर्टफोलियो जीएसटी के 5% या छूट वाले स्लैब में आ गया है, जिससे किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को फायदा होगा।