नई दिल्ली। फाइनेंशल ईयर 2021-22 (अप्रैल-अक्टूबर 2021) में हीरो मोटोकॉर्प टू वीलर मार्केट सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी रही। इस दौरान भारतीय बाजार में कंपनी ने होंडा, टीवीएस, बजाज, सुजुकी, यामाहा जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 8.6 पर्सेंट निगेटिव वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की लेकिन इसके बावजूद कंपनी पहले नंबर पर रही।

टू वीलर सेल के मामले में हीरो ने होंडा को पीछे छोड़ दिया। हीरो ने इस आर्थिक वर्ष में 28,34,293 यूनिट्स सेल की। वहीं पिछले आर्थिक वर्ष में कंपनी ने 31,03,787 यूनिट्स सेल की। इसके मुकाबले होंडा ने 20,91,567 यूनिट्स सेल की।
ये हैं टॉप 10 बेस्ट सेलिंग टू वीलर ब्रैंड्स : हीरो – 28,34,293, होंडा – 20,91,567, टीवीएस – 11,86,912, बजाज – 10,29,438,
सुजुकी – 3,51,657, यामाहा-2,80,883, रॉयल एनफील्ड – 2,50,881, पियागो – 30,724, कावासाकी – 2,177, ट्रायम्फ – 702।
हीरो और होंडा भारत की सबसे ज्यादा सफल टू वीलर कंपनियां हैं। हीरो ने 8.6 फीसदी निगेटिव ग्रोथ दर्ज की। वहीं होंडा ने 5.1 पर्सेंट की पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की। टीवीएस ने भी 4.3 पर्सेंट की पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की।