राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि 6.2% रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 9.5% थी।

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 6.2% की वृद्धि दर से आगे बढ़ी है। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 की तीसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि घटकर 6.2% रह गई, जिसका मुख्य कारण विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) और खनन (माइनिंग) क्षेत्रों का कमजोर प्रदर्शन रहा।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि 6.2% रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 9.5% थी। इससे पहले, चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में विकास दर 5.6% दर्ज की गई थी।

NSO ने अपनी दूसरी अग्रिम अनुमान रिपोर्ट में 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.5% रहने का अनुमान लगाया है। इससे पहले, जनवरी 2025 में जारी पहले अनुमान में इसे 6.4% बताया गया था।

इसके अलावा, 2023-24 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर को संशोधित कर 9.2% कर दिया गया है, जो पहले 8.2% आंकी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *