इंदौर नगर निगम के सहयोग से एवरएनवायरो रिसोर्स मैनेजमेंट प्रा. लि. द्वारा स्थापित देश के सबसे बड़े कंप्रेस्ड बायो-गैस (CBG) प्लांट का उद्घाटन 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। यह प्लांट प्रतिदिन 20 टन CBG और 40 टन जैविक उर्वरक का उत्पादन करता है।
संयंत्र प्रतिदिन 550 टन जैविक कचरे को संसाधित कर 15,000 से अधिक घरों और सिटी बसों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराता है। इससे हर वर्ष लगभग 70,000 टन CO₂ उत्सर्जन में कमी आती है, जिससे यह संयंत्र बायो-एनर्जी क्षेत्र में एक राष्ट्रीय मानक के रूप में उभरा है।
एवरएनवायरो के सीईओ महेश गिरधर ने कहा— “यह उपलब्धि शहरी कचरा के चुनौतियों के समाधान हेतु औद्योगिक स्तर पर बायो-एनर्जी समाधानों की व्यवहार्यता को रेखांकित करती है। यह विभिन्न हितधारकों के बीच प्रभावी सहयोग और राष्ट्रीय जलवायु एवं सतत विकास लक्ष्यों के साथ तालमेल को दर्शाती है। इंदौर यह प्रमाणित करता है कि समन्वित, परिणाम-उन्मुख इंफ्रास्ट्रक्चर क्या हासिल कर सकती है।”
यह प्लांट स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0, SATAT और गोबर्धन जैसी प्रमुख सरकारी पहलों को मजबूती प्रदान कर रहा है और भारत के नेट ज़ीरो लक्ष्य के साथ-साथ कचरा-मुक्त शहरों की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कई अन्य शहर भी अब इस मॉडल को अपनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।
