शाम को निशुल्क ओपीडी, व्यस्त लोगों के लिए बड़ी सुविधा
केयर सीएचएल अस्पताल में 23 जून 2025 से ओपीडी की निशुल्क सेवाएं शाम 4 बजे से 7 बजे तक उपलब्ध होंगी। यह सुविधा उन लोगों के लिए है, जो सुबह के समय किसी काम पर होते हैं और अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण अस्पताल नहीं पहुँच पाते हैं। सीईओ मनीष गुप्ता ने इन सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
ओपीडी सेवा, या आउटपेशेंट डिपार्टमेंट सेवा, अस्पताल का वह हिस्सा है जहाँ मरीज़ों को भर्ती हुए बिना ही चिकित्सा सेवा मिलती है। इसमें सामान्य चिकित्सा, बाल रोग और आर्थोपेडिक्स जैसी विशेषताओं में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए परामर्श, निदान और मामूली उपचार शामिल हैं। ओपीडी अक्सर मरीजों के लिए संपर्क का पहला बिंदु होता है और इसका उपयोग गैर-आपातकालीन देखभाल, फॉलो-अप और नियमित जांच के लिए किया जाता है। मरीज़ आते हैं, इलाज करवाते हैं और उसी दिन घर लौट जाते हैं
गायनाक डॉक्टर नीना अग्रवाल ने बताया कि अब महिलाओं को रविवार का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा, वे अब शाम को चेकअप करा सकती हैं। डॉ. नीरज जैन ने बोला कि, अच्छे डॉक्टरों से पूछकर, इन सुविधाओं को बदला जा सकता है। अभी के लिए यह सुविधा का लाभ 70 से 100 लोग ले पाएंगे।