16 समाज की 16 महिलाओं को आकर्षक मंजूषा एवं आभूषण माला के साथ अलंकृत किया गया। समारोह इंदौर की बेटी भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर को समर्पित किया गया, मुख्य अतिथि  संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, अध्यक्षता श्रीमती ज्योति गर्ग संचालन गैरौन फूड्स ने किया।

सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, स्वागत संबोधन अध्यक्ष श्रीमती नीति  अग्रवाल ने दिया, संस्था की गतिविधियों पर अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र दिल्ली वाल ने प्रकाश डाला।  संयोजक डॉ अरुण अग्रवाल, सचिव डॉ अशोक शर्मा, संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गदमारे एवं समन्वयक डॉ सरिता राव ने सम्मानित महिलाओं के श्रेष्ठ एवं प्रभावी तथा प्रेरक कर्मों का वाचन किया। आभार सहसचिव विजय पारीक ने माना तथा संचालन महासचिव एवं प्रभारी कैलाश मुंशी ने किया।

सम्मानित होने वाली मातृशक्ति इस प्रकार थी।

डॉक्टर रजनी मेवाड़ा – अग्रवाल समाज, श्रीमती कल्पना भोकरकर – महार्ष्ट्रीयन समाज,  सुश्री नेहा शर्मा – ब्राह्मण समाज, डॉक्टर रावलीन कौर – सिख समाज, श्रीमती मंगला सरोशे – मराठा समाज, श्रीमती ज्योति संजय जैन- जैन समाज, डॉक्टर भारती स्वर्णकार – स्वर्णकार समाज, श्रीमती रितु ग्रोवर – पंजाबी समाज,  श्रीमती सुधा पाटिल – बौद्ध समाज,  श्रीमती कंचन गिडवानी – सिंधी समाज,  श्रीमती शीला काबरा -माहेश्वरी समाज, श्रीमती रश्मि ठक्कर – गुजराती समाज, श्रीमती माला सिंह ठाकुर – राजपूत समाज,  मुल्लाह नफीसा लोखंडवाला – बोहरा समाज,  श्रीमती अख्तर – मुस्लिम समाज,  डॉक्टर आनी कैथरीन स्कारिया – क्रिश्चन समाज,

समारोह जाल सभाग्रह में रखा गया था।