मुंबई। अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध जैसे बने हालात घटने और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेडवार को लेकर हुई पहली बातचीत से बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को शांति बनाए रखने का संदेश दिया। इस बयान का असर दुनियाभर के बाजारों पर दिखाई दिया। इससे कच्चे तेल के दाम में चार फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोने की कीमत भी घट गई। वहीं डाॅलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत हुआ। इसी के चलते कारोबारी सत्र के चैथे दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला था। यह बढ़त कारोबारी सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को सेंसेक्स 115 अंकों की तेजी के साथ 41568 अंकों पर खुला, जबकि निफ्टी 55 अंक उछलकर 12271 के स्तर पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक लेवाली का दौर बना हुआ था। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 635 अंक उछलकर 41452 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 190 अंक मजबूत होकर 12216 पर बंद हुआ।