नई दिल्ली। Realme आज Realme GT 2 सिरीज लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही इसमें अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग को आप सोशल मीडिया चैनल और और YouTube पर भी देख पाएंगे। इसका लॉन्च इवेंट दोपहर 2.30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

Realme GT 2 सीरीज के संभावित फीचर्स : कथित रेंडर्स के अनुसार, इस फोन में एक अलग रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। यह काफी हद तक 2015 में आए google nexus 6p से प्रेरित लग रहा है। इसका रियर कैमरा सिस्टम 50 मेगापिक्सल कैमरे और एक GR लेंस के साथ आ सकता है। इसके फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, यह कौन-सा चिपसेट होगा इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

Realme GT 2 Pro से जुड़ी अन्य जानकारियों की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं, फोन में OLED पैनल दिया जा सकता है। इसके डिस्प्ले में WQHD+ (2960×1440 पिक्सल) रेजोल्यूशन होने की संभावना है। साथ ही 1TB तक की स्टोरेज के साथ इसे पेश किया जा सकता है।
फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, 5G समेत अन्य कनेक्टिविटी विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसकी कीमत 50,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक हो सकती है।