#indianidol

इंडियन आइडल का स्टेज फेस्टिव माहौल से भर गया, जब कंटेस्टेंट अंशिका सेट पर मकर संक्रांति का उत्साह लेकर आईं और जजों और होस्ट के साथ पारंपरिक तिल-गुड़ शेयर किया। मुस्कुराते हुए इसका महत्व बताते हुए अंशिका ने कहा, “हम घर पर काले कपड़े पहनकर मकर संक्रांति मनाते हैं। सबसे अच्छी बात है तिल-गुड़ खाना। इस वजह से मैं आज आप सभी के लिए तिलगुड़ लाई हूँ।”

होस्ट आदित्य नारायण की ओर इशारा करते हुए श्रेया घोषाल ने मजाक में कहा और अंशिका को पहले उन्हें खिलाने को कहा। इस आनंद को और बढ़ाते हुए विशाल ददलानी ने कहा कि तिल-गुड़ तुरंत बदलाव लाएगा। उन्होंने होस्ट आदित्य नारायण का ज़िक्र करते हुए कहा, “तिल-गुड़ खा और समझदारी से बोल।”

श्रेया घोषाल ने अंशिका और आदित्य नारायण से एक-दूसरे को तिल-गुड़ खिलाने और एक-दूसरे के बारे में मीठी बातें करने को कहा। श्रेया घोषाल ने कहा, “अंशिका, तुम दुनिया की सबसे बड़ी रॉकस्टार में से एक बनने वाली हो। तुम जहाँ भी जाओगी, फुल हाउस होंगे।” और आदित्य से इस बात दोहराने को कहा। उसने दोहराया जरूर, लेकिन मजाकिया अंदाज में। आदित्य इस दौरान अंशिका की टांग खींचते रहे।

इस मजेदार बातचीत से सेट हंसी, गर्मजोशी और फेस्टिव माहौल से भर गया। इससे सभी को याद आया कि इंडियन आइडल सिर्फ संगीत और कॉम्पिटिशन के बारे में ही नहीं है, बल्कि खुशी के पलों और दोस्ती के बारे में भी है।

इंडियन आइडल की इस मज़ेदार बातचीत को देखना न भूलें, जो इस शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा |