सतगुरु जीप इंदौर ने ‘जीप हेरिटेज विलीज ट्रेल’का आयोजन किया, जिसमें 14 ओरिजिनल विलीज वाहनों, उनके कस्टोडियंस और जीप के उत्साही लोगों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य दुनिया के सबसे पहचाने जाने वाले ऑटोमोबाइल ब्रांड्स में शामिल जीप के हेरिटेज का उत्सव मनाना था।

यह आयोजन ऐसे समय हुआ है जब जीप ब्रांड दुनियाभर में अपनी 85वीं वर्षगांठ और भारत में 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। ऐसे में यह अवसर न केवल जीप की कहानी को आकार देने वाली ऐतिहासिक मशीनों, बल्कि उन लोगों के सम्मान का भी था, जिन्होंने पीढ़ियों से पैशन के साथ इन वाहनों के हेरिटेज को संजोकर रखा है।

‘हेरिटेज विलीज ट्रेल’ के तहत 14 ओरिजिनल विलीज वाहनों को मॉडर्न जीप कम्यूनिटी के सदस्यों के साथ एक विशेष काफिले में शामिल किया गया। यह काफिला सतगुरु जीप इंदौर से रवाना होकर शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर पहुंचा। इस आयोजन का फोकस हेरिटेज, ऑथेंटिसिटी, प्रिजर्वेशन और एडवेंचर की उस साझा भावना पर रहा, जो पीढ़ियों से जीप के उत्साही लोगों को एक-दूसरे से जोड़ती आई है।

इस अवसर पर सतगुरु जीप इंदौर के डीलर प्रिंसिपल अजय वाधवानी ने कहा, “सतगुरु जीप इंदौर के लिए इस विशेष आयोजन की मेजबानी करना गर्व की बात है। ये विलीज केवल विंटेज वाहन नहीं हैं। इनमें इतिहास, प्रिजर्वेशन और पर्सनल पैशन की अपनी-अपनी कहानी है। इन मशीनों की देखभाल करने वाले मालिक वास्तव में इस हेरिटेज के सच्चे कस्टोडियंस हैं।”

उन्होंने कहा, “जीप के दुनियाभर में 85 वर्ष और भारत में 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हमें खुशी है कि इन शानदार मशीनों और उनके मालिकों को इंदौर में एक साथ लाने का अवसर मिला। हमारे लिए यह आयोजन उस कम्यूनिटी का उत्सव है, जिसने पीढ़ियों से जीप की भावना को जीवंत रखा है।”

कस्टोडियंस और उनकी मशीनें

‘हेरिटेज विलीज ट्रेल’ के सेंटर में वे मालिक रहे, जिन्होंने इन ऐतिहासिक मशीनों और उनसे जुड़ी कहानियों को संरक्षित किया है। इसमें शामिल कस्टोडियंस में अनूप पंडित, सुधीर पंडित, हितेंद्र सिंह भोजाखेड़ी, शत्रुंजय सिंह, हफीज कॉन्ट्रैक्टर, धनंजय सिंह दत्तीगांव, हर्षवर्धन दत्तीगांव, झानवी दत्तीगांव, हनुवंत जावसिया, निखिल जसपाल, कुलदीप सिंह उदावत, यशराज सिंह, राघवेंद्र सिंह अमला और अर्जुन पाल शामिल रहे।

ये सभी कस्टोडियंस और उनकी मशीनें विलीज के इतिहास के अलग-अलग अध्यायों का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन वाहनों के रखरखाव और संरक्षण के प्रति उनका समर्पण यह सुनिश्चित करता है कि यह हेरिटेज केवल आर्काइव्स या तस्वीरों तक सीमित न रहे, बल्कि सड़कों पर अनुभव की जाती रहे और नई पीढ़ी के उत्साही लोगों तक पहुंचती रहे।

हेरिटेज को आज की जीप कम्यूनिटी से जोड़ना

‘हेरिटेज विलीज ट्रेल’ में इन ऐतिहासिक मशीनों के साथ जीप रैंगलर के मालिक भी शामिल हुए। इससे जीप की ऐतिहासिक शुरुआत को उस मॉडर्न कम्यूनिटी से जोड़ने का अवसर मिला, जो आज भी इसके एडवेंचर और फ्रीडम की भावना को आगे बढ़ा रही है।

सतगुरु जीप इंदौर के लिए यह पहल मौजूदा जीप पोर्टफोलियो, जिसमें जीप कंपास, मेरिडियन और रैंगलर शामिल हैं, के आसपास ग्राहकों और कम्यूनिटी के साथ meaningful experiences तैयार करने की दिशा में डीलरशिप के प्रयासों को दर्शाती है। साथ ही, यह उस हेरिटेज को भी सम्मान देती है, जो आज भी जीप ब्रांड को विशिष्ट पहचान देती है।

इंदौर में पहली बार आएगा कैंप जीप

कस्टमर एक्सपीरियंस पर अपने फोकस को आगे बढ़ाते हुए सतगुरु जीप इंदौर 10 और 11 अक्टूबर 2026 को पहली बार इंदौर में ‘कैंप जीप’ का आयोजन करेगा। इस अनुभव के तहत संभावित ग्राहकों को प्राकृतिक और वास्तविक ऑफ-रोड परिस्थितियों में मौजूदा जीप एसयूवी को चलाने का अवसर मिलेगा। यह एक गाइडेड और इमर्सिव ड्राइव एक्सपीरियंस होगा।

सतगुरु जीप इंदौर के डीलर प्रिंसिपल अजय वाधवानी ने कहा, “हेरिटेज विलीज ट्रेल उन लोगों और मशीनों का उत्सव है, जिन्होंने इस शानदार हेरिटेज को संरक्षित रखा है। वहीं कैंप जीप इंदौर के ग्राहकों को आज की जीप एसयूवी की क्षमता और एडवेंचर की भावना को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने का अवसर देगा।”

‘हेरिटेज विलीज ट्रेल’ और ‘कैंप जीप’ जैसी पहलों के माध्यम से सतगुरु जीप इंदौर ग्राहकों और उत्साही लोगों को एडवेंचर, फ्रीडम, प्रामाणिकता और पैशन की साझा भावनाओं के साथ जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *