इंदौर: अर्बन कंपनी (पूर्व में अर्बनक्लैप), भारत का प्रमुख होम सर्विसेज मार्केटप्लेस है। कंपनी ने आज मध्यप्रदेश के प्रमुख बाजार और सबसे बड़े शहर इंदौर में अपनी सेवाओं की शुरुआत करने की घोषणा की। इंदौर मध्यप्रदेश की व्यापारिक राजधानी हैं इसलिए यह मध्यभारत की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के साथ ही यह नई सेवाओं के लिए एक उभरता हुआ बाजार भी है। कंपनी 100 से अधिक पेशेवरों के साथ इंदौर में सेवाएं देना शुरू कर रही है, लेकिन अगले कुछ महीनों में इस संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि करने का लक्ष्य है।

कंपनी अपनी प्रमुख सेवाओं – सैलून एट होम, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेंटर, होम एप्लायंसेस रिपेयर, एसी सर्विस एंड क्लीनिंग के साथ यहाँ काम शुरू करेगी। यह अर्बन कंपनी के उभरते शहरों में अपने काम और सेवाओं विस्तार करने की योजना के अनुरूप है। अर्बन कंपनी को विश्वास है कि राज्य के व्यापार और वाणिज्य के केंद्र के रूप में इंदौर के उपभोक्ताओं द्वारा उनकी सेवाएं काफी पसंद की जाएगी। उपभोक्ताओं को उच्च-गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने के साथ ही कंपनी इस क्षेत्र के लिए रोजगार सृजन पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

इंदौर में अपनी सेवाएं शुरू करने के बारे में अर्बन कंपनी के सहसंस्थापक अभिराज भाल ने कहा,“इंदौर, राज्य में व्यापार और वाणिज्य का केंद्र होने के कारण व्यापार के व्यापक अवसर प्रदान करता है। अर्बन कंपनी में, हमारी दृष्टि भारत के लिए 1 मिलियन से अधिक सूक्ष्म उद्यमी बनाने और 2025 तक स्किल इंडिया मिशन में योगदान करने की है। हम पूरे भारत में उपभोक्ताओं की सेवा करने की महत्वाकांक्षा के साथ तेजी से विस्तार कर रहे हैं।”