-Reliance और Tata Steel के शेयरों में गिरावट

नई दिल्ली। बुधवार को दिन भर के कारोबार के बाद शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान BSE और NSE दोनों में ही गिरावट का सिलसिला देखने को मिला। बुधवार को दिन भर के कारोबार के बाद BSE का मेन इंडेक्स सेंसेक्स 314.04 अंक यानी कि, 0.52 फीसद की गिरावट के साथ 60,008.33 अंक पर बंद हुआ। BSE के साथ साथ NSE में भी गिरावट देखने को मिली। बुधवार को NSE को मेन इंडेक्स नफ्टी भी 100.55 अंक यानी कि, 0.56 फीसद की गिरावट के साथ 17,898.65 अंक पर बंद हुआ।

बुधवार को दिन भर के कारोबार के बाद सेंसेक्स पर MARUTI, ASIANPAINT, POWERGRID, NTPC, ITC, INDUSINDBK, TECHM, SBIN, BAJFINANCE और BAJAJFINSV के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इसके अलावा, NESTLEIND, INFY, LT, ULTRACEMCO, ICICIBANK, M&M, HINDUNILVR, TATASTEEL, BAJAJ-AUTO, SUNPHARMA, HCLTECH, TCS, HDFC, HDFCBANK, DRREDDY, TITAN, BHARTIARTL, KOTAKBANK, RELIANCE और AXISBANK के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।

बुधवार की सुबह भी शेयर बाजारों की शुरुआत काफी धीमी रही। आज सुबह सेंसेक्स अपने कल के बंद स्‍तर से 151 अंक नीचे पर खुला। Asian Paint, NTPC, Maruti समेत दो दर्जन से ज्‍यादा शेयरों में तेजी देखी गई। लेकिन सुबह HDFC, Dr reddy के शेयर सबसे ज्‍यादा नुकसान में रहे। Nifty भी कल के बंद स्तर 17999 अंक से 41 प्‍वाइंट नीचे पर खुला। इससे पहले मंगलवार को भी वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच RIL, ICICI Bank और SBI जैस बड़े शेयरों में नुकसान से सेंसेक्स 396 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 110.25 अंक या 0.61 फीसद की गिरावट के साथ 18,000 अंक से नीचे 17,999.20 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी के 37 शेयर नुकसान में थे। मंगलवार को सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक 2.51 फीसद टूट गया था। SBI में 2.31 फीसद, अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.2 फीसद, एनटीपीसी में 2.08 फीसद और इंडसइंड बैंक में 1.8 फीसद का नुकसान रहा था।