वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.4% की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह दर 8.4% थी। कंस्ट्रक्शन और कृषि क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन की वजह से जीडीपी ग्रोथ 7% से अधिक रही है।
वहीं, पूरे वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था 6.5% की दर से बढ़ी है। केंद्र सरकार ने आज, 30 मई को शाम 4 बजे वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के लिए जीडीपी के अनंतिम अनुमान (Provisional Estimates) जारी किए हैं।
तीसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 6.2% रही थी
वित्त वर्ष 2024-2025 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में GDP ग्रोथ 6.2% रही थी। एक साल पहले की समान तिमाही (Q3 FY24) में ये 8.4% रही थी। शुक्रवार 28 फरवरी को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने ये डेटा जारी किया था।
बीते 5 साल का GDP का हाल
- 2020: -5.8% (कोविड-19 महामारी के कारण गिरावट)
- 2021: 9.7% (महामारी के बाद स्ट्रॉन्ग रिबाउंड का संकेत)
- 2022: 7.0% (स्थिर विकास)
- 2023: 8.2% (आर्थिक सुधार जारी)
- 2024: 6.5% (ग्रोथ में कमी का अनुमान, फिर भी मजबूत वृद्धि)