अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली Vedanta लिमिटेड ने पिछले दस सालों में केंद्र सरकार को 4.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया है।
कंपनी ने अपनी सालाना टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट (TTR) में इस बात की जानकारी दी है. कंपनी ने इस जानकारी के साथ कहा है कि ट्रांसपेरेंसी और जिम्मेदार टैक्स नियमों के प्रति अपना कमिटमेंट दिखाया है।
Vedanta ने बताया कि कारोबारी साल 2015-16 से लेकर कारोबारी साल 2024-25 तक के दशक में उसने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संचालन के तहत कुल 4,48,830 करोड़ रुपये सरकार को अलग-अलग रकम टैक्स के रूप में अदा किए हैं. केवल कारोबारी साल 2024-25 में कंपनी ने 55,349 करोड़ रुपये का योगदान दिया।
भारतीय शेयर बाजार में 19 जून 2025 को गिरावट का रुख देखने को मिला. बाजार खुलते ही शेयर की कीमत 456.50 रुपये थी, लेकिन दिनभर बिकवाली के दबाव के चलते यह गिरकर 439.85 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 16.65 रुपये (3.65%) कम है।
कारोबार के दौरान शेयर ने 457.35 रुपये का हाई और 436.80 रुपये का लो लेवल छुआ. मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात करें 1.64 हजार करोड़ रुपये रहा, जबकि पी/ई अनुपात 10.85 और डिविडेंड यील्ड 9.89% दर्ज की गई. लगातार दूसरे सेशन में कमजोरी के संकेतों के बीच निवेशकों का रुख सतर्क बना रहा।
