नई दिल्ली, 08 जुलाई, 2022. एयरटेल का विंक म्यूजिक एप जो कभी स्पॉटी फाई को चुनौती देने वाला म्यूजिक एप समझा जाता था, अब यह गूगल प्ले स्टोर के “म्यूजिक एंड ऑडियो” में  पहले नम्बर का म्यूजिक एप बन चुका है। विंक ने स्पॉटी फाई को दूसरे नम्बर पर खिसका दिया है, जो विश्व स्तर पर सबसे बड़े संगीत और पॉड कास्ट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है।

विंक अपने टॉप 10 मानसून गानों के लिए भी चर्चा में है, जिसमें हिंदी व अंग्रेज़ी के अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के भी टॉप 10 गाने उपलब्ध हैं। विंक अपने उपयोगकर्ताओं के लिए गीतों के जरिये मानसून सीजन को खास बना रहा है।

हिंदी में बारिश बन जाना टॉप 10 का शीर्ष गीत है जिसे उपयोगकर्ता विंकम्यूजिकऐप में सुन रहे हैं।  एयरटेल के प्रवक्ता ने बताया कि श्रोता हिंदी और अंग्रेजी गीतों के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी टॉप 10 कंटेंट को सुन रहे हैं।

भारती एयरटेल अपने ग्राहकों को प्रीपेड के साथ-साथ पोस्टपेडप्लान के साथ विंकम्यूजिक इन-हाउस म्यूजिक और ऑडियोएप का सब्सक्रिप्शन भी देता है।  ग्राहक एयरटेल द्वारा दी जाने वाली कुछ सेवाओं के साथ विंकप्रीमियम का आनंद भी उठा सकते हैं। यह प्रीमियम सदस्यता आफर के अलावा ₹49/- प्रतिमाह का भुगतान कर के भी सब्सक्राइब की जा सकती है। प्रीमियम सदस्यता उपयोगकर्ता असीमित गाने और पॉडकास्ट को ऑफ़लाइन सुनने के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

एयरटेल को कड़ी टक्कर देने वाला रिलायंस जियो का जियोसावन फिलहाल  रेस्सोम्यूजिक से एक पायदान नीचे चौथे नम्बर पर है। एयरटेल विंकएप के 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं और यह गूगल प्ले स्टोर और एप्पलएपस्टोर दोनों पर उपलब्ध है। वर्तमान में विंकलेटेस्टवर्जन  3.33.3.0 है, और यह एंड्रॉइड 6 और इसके बाद के संस्करण पर चलने वाले एंड्रॉइड डिवाइस पर काम करता है। एयरटेल इस एप को बेहतर बनाने के लिए लगातार इसमें नए फीचर जोड़कर एप को अपडेट करता रहता है।

वर्तमान में विंक 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड्स के साथ नम्बर वन म्यूजिक एप है. इस पर 15 मिलियन से अधिक गाने मौजूद हैं, प्रति माह इस पर 14 भारतीय भाषाओं में 3 बिलियन से अधिक बार गीत सुने जाते हैं। विंक 2014 में रिलांच किया गया था और केवल चार दिनों में 1 लाख से अधिक डाउनलोड को पार कर इसने नया रिकॉर्ड बनाया था।

SN गीत अलबम विंक पर गीत का लिंक
हिन्दी
1 बारिश बन जाना बारिश बन जाना https://wynk.in/u/eo5anhu8i
2 बारिश की जाए बारिश की जाए https://wynk.in/u/ycffziprh
3 बारिश हाफगर्लफ्रेंड https://wynk.in/u/p6oq5snci
4 सवान आया है क्रिचर3 डी https://wynk.in/u/gqvf7r7q0
6 तुम ही हो आशिक़ी 2 https://wynk.in/u/weiamqkip
7 रिमझिमरिमझिम 1942 ए लवस्टोरी https://wynk.in/u/b98owduzj
5 बरसात की धुन बरसात की धुन https://wynk.in/u/vt9qiqy4c
8 कभी जो बादल बरसे जैकपॉट https://wynk.in/u/o4qklfeby
9 टिपटिप बरसापनी मोहरा https://wynk.in/u/qk8lqhgua
10 हुम तुम हुम तुम https://wynk.in/u/n76oarqe9