अल्फा 1 रेज़ोल्युशन, स्पीड और वीडियो परफॉर्मेंस, का एक बेजोड़ तालमेल पेश करते हुए, पेशेवरों को एक नए हाई-रेज़ोल्युशन वाले 50.1-मेगापिक्सेल फुल-फ्रेम इमेज सेंसर, 30 फ्रेम्स प्रति सेकेंड तक की हाई-स्पीड शूटिंग, 8K 30p वीडियो और अन्य अनेक खूबियाँ प्रदान करता है
- नया 1-मेगापिक्सेल (लगभग, प्रभावी) फुल–फ्रेम स्टैक्ड Exmor RS™ CMOS इमेज सेंसर, एक उन्नत BIONZ XR™ इमेजिंग प्रोसेसिंग इंजन के साथ आठ गुने तक ज्यादा प्रोसेसिंग पॉवर से लैस है|
- बिना ब्लैकआउट, 30 फ्रेम्स प्रति सेकेंड तक लगातार शूटिंग|
- 8K 30p 10-बिट 4:2:0 XAVC HS वीडियो रिकॉर्डिंग6K ओवरसैम्पलिंग के साथ असाधारण बारीकियों और रेज़ोल्युशन के लिए, 4K 120p 10-बिट 4:2:2 मूवी शूटिंग क्षमताओं के अतिरिक्त
- मनुष्यों और पशुओं के लिए उन्नत रीयल-टाइम आई AF (आटोफोकस), और पक्षियों के लिए नया रीयल-टाइम आई AF, तथा रीयल-टाइम ट्रैकिंग जो सटीक फोकस को अपने आप ही बनाए रखता है
- प्रभावशाली सिनेमैटिक लुक देने के लिए FX9 और FX6 के जैसा S-Cinetone कलर मैट्रिक्स। S-Log3 गामा डायनेमिक रेंज के 15+ स्टॉप हासिल करना संभव बनाता है।
- 5-स्टेप शटर स्पीड के लाभ के लिए 5-एक्सिस ऑप्टिकल इन-बॉडी इमेज स्टेबिलाइजेशन|
- मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक शटर के साथ दुनिया में पहली बार एंटी-फ्लिकर शूटिंग। इलेक्ट्रॉनिक शटर फ्लैश 1/200 सेकेंड तक सिंक करता है, जो कि Alpha™ सीरीज़ में पहली बार है। 1/400 सेकेंड तक फ्लैश सिंक वाला दुनिया का सबसे तेज़ मैकेनिकल5 शटर।
- उद्योग जगत में सबसे तेज़ बिल्ट-इन वाई-फाई, सुपरस्पीड USB 10Gbps, 1000BASE-T ईथरनेट और अधिक के साथ प्रोफेशनल वर्कफ्लो सपोर्ट|
नई दिल्ली: इमेजिंग सेंसर तकनीक और डिजिटल इमेजिंग में अग्रणी Sony ने आज नए दौर के नए फुल-फ्रेम मिररलेस Alpha 1 कैमरे को पेश करने की घोषणा की। आकर्षक नई खूबियों के लुभावने तालमेल के साथ तकनीकी रूप से उन्नत कैमरा Alpha 1 हाई-रेज़ोल्युशन और हाई-स्पीड परफॉर्मेंस का ऐसे लेवल का तालमेल है, जो डिजिटल कैमरों की दुनिया में इससे पहले कभी भी हासिल नहीं किया गया।
मुकेश श्रीवास्तव, बिजनेस हेड, डिजिटल इमेजिंग, Sony India ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, “हम अपने ग्राहकों की बात लगातार ध्यान से सुन रहे हैं और बाज़ार में उनकी अपेक्षाओं से बढ़कर नवप्रवर्तन पेश करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।” “Alpha 1 सभी मौजूदा सीमाओं को भंग करता हुआ, एक नया मानक स्थापित करता है जो क्रिएटर बस एक कैमरे से हासिल कर सकते हैं, और जो उन्हें अभूतपूर्व संभावनाओं के साथ कैप्चर और क्रिएट करने की सुविधा प्रदान करता है।”
- नया 1-मेगापिक्सेल (लगभग, प्रभावी) फुल–फ्रेम स्टैक्ड Exmor RS™ CMOS इमेज सेंसर, एक उन्नत BIONZ XR™ इमेजिंग प्रोसेसिंग इंजन के साथ आठ गुने तक ज्यादा प्रोसेसिंग पॉवर से लैस है1
एकदम नया Alpha 1 50.1-मेगापिक्सेल फुल-फ्रेम स्टैक्ड Exmor RS™ इमेज सेंसर के साथ दिया गया है। नया विकसित किया गया इमेज सेंसर, आंतरिक मेमोरी के साथ बनाया गया है और इसके साथ एक उन्नत BIONZ XR इमेजिंग प्रोसेसिंग इंजन का तालमेल होने के नाते यह 50.1-मेगापिक्सेल की इमेज लगातार शूट करने में सक्षम है।
- बिना ब्लैकआउट, 30 फ्रेम्स प्रति सेकेंड2 तक लगातार शूटिंग
एक अभूतपूर्व स्पीड से इमेज कैप्चर करने की कैमरे की क्षमता की वजह से, एकदम स्मूद डिस्प्ले के लिए Alpha 1 व्यूफाइंडर में दुनिया की पहली, 240 fps तक की रिफ्रेश रेट की सुविधा है। 9.44 मिलियन डॉट वाला OLED क्वाड-XGA इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडर एक्सपोजर किए जाने पर ब्लैक नहीं होता, और लगातार शूट करने पर भी बिना किसी रूकावट के व्यू के साथ बेजोड़ फ्रेमिंग और ट्रैकिंग की सुविधा देता है। अपनी हाई-स्पीड परफॉर्मेंस की वजह से Alpha 1 किसी भी गतिविधि को समाप्त हो जाने से पहले ही कैप्चर करता है। 50.1-मेगापिक्सेल इमेज सेंसर से हाई-स्पीड रीडआउट और एक बड़ी, बफर मेमोरी, फुल AF और AE ट्रैकिंग परफॉर्मेंस बरकरार रखते हुए इलेक्ट्रॉनिक शटर के साथ 155 तक फुल-फ्रेम कम्प्रेस्ड RAW इमेज या 165 फुल-फ्रेम JPEG इमेज 30 फ्रेम्स प्रति सेकेंड की गति से शूट करना संभव बनाती है।
- असाधारण 8K 30p3 10-बिट 4:2:0 XAVC HS वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 6K ओवरसैम्पलिंग के साथ 8K 30p 10-बिट 4:2:0 XAVC HS वीडियो रिकॉर्डिंग, 4K 120p4 10-बिट 4:2:2 मूवी शूटिंग क्षमताओं के अलावा, असाधारण बारीकियों और रेज़ोल्युशन के लिए 8.6K ओवरसैम्पलिंग के साथ
Alpha कैमरे में पहली बार, Alpha 1 में असाधारण रेज़ोल्युशन के लिए 8.6K ओवरसैम्पलिंग के साथ 8K 30p 10-बिट 4:2:0 XAVC HS रिकॉर्डिंग सुविधा पेश की गई है। Alpha 1 4K 120p / 60p 10-बिट 4:2:2 रिकॉर्डिंग सुविधा भी है। Sony की जानी-मानी आटोफोकस तकनीक, ग्रेडेशन और कलर रिप्रोडक्शन परफॉर्मेंस के साथ Alpha 1 उपयोक्ताओं को सर्वोत्तम बारीकियों के साथ उनकी क्रिएटिव सोच साकार करने में मदद करेगा। इसकी 8K फुटेज को पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान फ्लेक्सिबल 4K एडिटिंग के लिए भी उपयोग किया जा सकता है।
- मनुष्यों और पशुओं के लिए उन्नत रीयल-टाइम आई AF (आटोफोकस), और पक्षियों के लिए नया रीयल-टाइम आई AF 5, तथा रीयल-टाइम ट्रैकिंग जो सटीक फोकस को अपने आप ही बनाए रखता है
Sony की रीयल-टाइम आई AF डिटेक्शन परफॉर्मेंस को पिछले सिस्टम के मुकाबले 30% तक बढ़ाती है1, जो इसके शक्तिशाली इमेज प्रोसेसिंग इंजन, BIONZ XR की बदौलत संभव हुआ है। सब्जेक्ट का चेहरा दूर होने के बावजूद यह सटीक और भरोसेमंद डिटेक्शन सुनिश्चित करता है। मनुष्यों और पशुओं के लिए उन्नत रीयल-टाइम आई AF के अलावा, Alpha 1 में हाई-लेवल सब्जेक्ट रिकॉग्निशन तकनीक है जो पक्षियों के लिए भी रीयल-टाइम आई AF प्रदान करती है6, जो कि Alpha सीरीज़ के किसी कैमरे में पहली बार पेश की गई खूबी है। ऑप्टिमाइज्ड एल्गोरिद्म से यह सुनिश्चित होता है कि कोई बैठी हुई चिड़िया अचानक उड़ने या फ्रेमिंग एकाएक बदल जाने पर भी ट्रैकिंग बनी रहती है।
Alpha 1 में AI-पर आधारित रीयल-टाइम ट्रैकिंग भी है, जो सटीक फोकस को अपने-आप ही बनाए रखती है। सब्जेक्ट रिकॉग्निशन एल्गोरिद्म में हाई स्पीड पर रियल टाइम स्थानीय जानकारी प्रोसेस करने के लिए कलर पैटर्न (चमक) और सब्जेक्ट की दूरी (डेप्थ) के डाटा का उपयोग किया जाता है।
- कीमतें और उपलब्धता
नया Alpha 1 फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा, 12 मार्च 2021 पूरे भारत में Sony Centers, Alpha Flagship स्टोर्स, www.ShopatSC.com पोर्टल, और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
