Skip to content

Breaking

एयरटेल के ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन स्वतंत्रता दिवस वॉचलिस्ट में दिखेगी देशभक्ति की झलक शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में 15 अगस्त को होगा इंडिपेंडेंस डे ब्रंच, ट्राई कलर थीम के साथ मिलेंगे खास व्यंजन एचडीएफसी बैंक ने ‘मैक्स फॉर सीनियर्स’ और ‘मैक्स फॉर हर’ के साथ सेविंग्स अकाउंट की पेशकश का दायरा बढ़ाया एलजी की नई एआई टीवी सीरीज़ लॉन्च
  • 4:26 PM
Business Bazigar Logo

Business Bazigar

  • कॉर्पोरेट
  • इंडस्ट्री
  • टेक्नोलॉजी
  • मनी – मार्केट
  • इंटरव्यू
  • इवेंट
  • होटल एंड फ़ूड
  • ई-पेपर

मार्च तिमाही में इस कंपनी के प्रॉफिट में आया 5 गुना उछाल, एक साल में निवेशकों को दिया 217 फीसदी का शानदार रिटर्न

May 17, 2021

मार्च तिमाही में निजी क्षेत्र की इस्पात कंपनी जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (JSL) ने 292.61 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया है . JSL ने शुक्रवार को बीएसई को दी गई सूचना में बताया कि कंपनी को पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में 66.20 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था. सालाना आधार पर इसमें करीब 450 फीसदी की तेजी आई है.

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी की कुल आय पिछले साल की इसी तिमाही के 3,107.34 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,926.30 करोड़ रुपए हो गई. वहीं, इस दौरान कुल व्यय 3,124.13 करोड़ रुपए की तुलना में 3,564.82 करोड़ रुपए रहा. जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने एक बयान में कहा, ‘महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद पूरे साल हमारी सूझबूझ भरी कारोबार रणनीति से JSL को मजबूत प्रदर्शन करने में मदद मिली.

बिक्री में आई तेजी

चौथी तिमाही में घरेलू बाजार में अलग-अलग क्षेत्रों में सतत मांग से बिक्री और राजस्व को बढ़ाने में मदद मिली.’उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में ऑटो क्षेत्र, पाइप एवं ट्यूब के साथ ही मेट्रो और रेलवे एवं संबंधित ढांचागत परियोजनाओं में लोहे और इस्पात मांग की मांग लौटने से कंपनी की बिक्री में उछाल आया.

एक साल में 217 फीसदी रिटर्न

इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में इस शेयर में 4.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. इसका क्लोजिंग भाव 91.40 रुपए है. 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 102.90 रुपए और न्यूनतम स्तर 25.80 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 4453 करोड़ रुपए है. एक महीने के भीतर इस कंपनी के शेयर में 26 फीसदी, तीन महीने में 24 फीसदी और एक साल में 217 फीसदी का रिटर्न दिया है.

प्रमोटर की हिस्सेदारी 68 फीसदी

इस कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 68.12 फीसदी है. पीयर्स की बात करें तो JSW Steel ने एक साल में 303 फीसदी, टाटा स्टील ने 321 फीसदी, हिंडाल्को ने 226 फीसदी और NMDC ने 156 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Share on TwitterTweet
Send email Mail

Post navigation

बैंकों के डूबने पर 5 लाख रुपए तक पैसा रहेगा सेफ, मानसून सत्र में DICGC एक्ट में संशोधन विधेयक पेश कर सकती है सरकार
भारतीय रेलवे ने 6000 स्टेशनों पर शुरू की फ्री वाई-फाई सेवा, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Related Post

एचडीएफसी बैंक ने ‘मैक्स फॉर सीनियर्स’ और ‘मैक्स फॉर हर’ के साथ सेविंग्स अकाउंट की पेशकश का दायरा बढ़ाया

Aug 7, 2026 Happy Gupta

एलजी की नई एआई टीवी सीरीज़ लॉन्च

Aug 6, 2026 Aashi Agrawal

पुणे में संभव स्टील का “स्टेनलेस स्टील कनेक्ट 2026” आयोजित

Jul 28, 2026 Happy Gupta

You missed

टेक्नोलॉजी

एयरटेल के ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

September 4, 2026
Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस वॉचलिस्ट में दिखेगी देशभक्ति की झलक

August 13, 2026
इवेंट होटल एंड फ़ूड

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में 15 अगस्त को होगा इंडिपेंडेंस डे ब्रंच, ट्राई कलर थीम के साथ मिलेंगे खास व्यंजन

August 12, 2026
कॉर्पोरेट बैंकिंग

एचडीएफसी बैंक ने ‘मैक्स फॉर सीनियर्स’ और ‘मैक्स फॉर हर’ के साथ सेविंग्स अकाउंट की पेशकश का दायरा बढ़ाया

August 7, 2026
  • एलजी ने प्रीमियम टीवी पोर्टफोलियो का किया विस्तार
  • शिक्षक दिवस पर शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में खास ‘टीचर्स डे ब्रंच’
  • गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी मेट्रो, शुक्रवार से कमर्शियल रन
  • जन्माष्टमी के अवसर इस्कॉन मंदिर के आसपास वाहनों की एंट्री बंद
  • सावन उत्सव में छाया गोपी थीम का रंग
Business Bazigar Logo

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.