रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अब अपने प्राइवेट जेट के बेड़े में एक ऐसा हवाई जहाज शामिल किया है, जो फिलहाल देश में किसी के पास नहीं है। उन्होंने देश के पहले बोइंग 737 मैक्स 9 को करीब 1,000 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस एरोप्लेन को दुनिया के सबसे महंगे हवाई जहाजों में गिना जाता है.

मुकेश अंबानी का यह बोइंग एरोप्लेन अल्ट्रा लॉन्ग रेंज तक उड़ान भरने के लिए जाना जाता है। यह अभी तक किसी भी भारतीय द्वारा खरीदा गया सबसे महंगा जहाज है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बेड़े में इसके अलावा 9 और प्राइवेट जेट हैं। भारत लाने से पहले स्विट्जरलैंड में इस बिजनेस जेट केबिन और इंटीरियर में कई तरह के मॉडिफिकेशन किए गए हैं। साथ ही इसकी वहां कई टेस्ट फ्लाइट भी हुई हैं। यह विमान स्विट्जरलैंड के बासेल मुलहाउस फ्राइबर्ग एयरपोर्ट (BSL Airport) पर 13 अप्रैल, 2023 को पहुंच गया था।

इस विमान को बासेल से दिल्ली 28 अगस्त, 2024 को लाया गया। इसने 9 घंटे में 6,234 कमी की दूरी तय की। फिलहाल अंबानी का यह विमान दिल्ली एयरपोर्ट के कारगो टर्मिनल के पास खड़ा है। इसे जल्द ही मुंबई ले जाया जाएगा। यह विमान एक ही उड़ान में 6,355 नॉटिकल मील की दूरी तय कर सकता है। बोइंग ने इसकी कीमत 11.85 करोड़ डॉलर (करीब 980 करोड़ रुपये) रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुकेश अंबानी ने इस विमान पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *