मध्य भारत के सबसे बड़े प्लास्टिक और पैकेजिंग बी2बी एक्सपो‘प्लास्ट पैक 2026’ की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ आज लाभगंगा प्रदर्शनी केंद्र, इंदौर में भव्य भूमि-पूजन समारोह के साथ हुआ। आगामी 27 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस चार दिवसीय प्रदर्शनी के लिए भूमि-पूजन के साथ ही विशाल डोम और स्टॉल्स के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। इंडियन प्लास्ट पैक फोरम द्वारा मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के सहयोग से आयोजित यह संस्करण अपने पिछले आयोजन के मुकाबले कहीं अधिक व्यापक, भव्य और तकनीक-केंद्रित है, जो मध्य प्रदेश के उद्योग जगत के लिए व्यापार और निवेश के नए द्वार खोलेगा।
भूमि-पूजन के अवसर पर आईपीपीएफ के अध्यक्ष श्री सचिन बंसल, ने कहा कि यह आयोजन मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश की अपार संभावनाएं लेकर आ रहा है। अपनी केंद्रीय भौगोलिक स्थिति और अनुकूल औद्योगिक नीतियों के कारण राज्य निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। प्रदेश में वर्तमान में 396 रजिस्टर्ड रबर एवं प्लास्टिक फैक्ट्रियांकार्यरत हैं, जो 35,625 से अधिक लोगोंको प्रत्यक्ष रोजगार दे रही हैं, और इसके अतिरिक्त लगभग ₹6,000 करोड़ के निवेश वाली 105 नई व निर्माणाधीन परियोजनाएंपाइपलाइन में हैं—जिनमें इंदौर, पीथमपुर और धार औद्योगिक बेल्ट में ₹1,900 करोड़ से अधिकके बड़े पॉलिमर और फिल्म प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
प्लास्टपैक 2026 के चेयरमैन श्री जाहिद शाह ने कहा कि इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम “इनोवेशन टुवर्ड्स सस्टेनेबिलिटी, क्रिएटिंग अपॉर्चुनिटी”रखी गई है। इस बार का आयोजन पिछले संस्करण की तुलना में लगभग 30% अधिक बड़ाहै। जहां पिछली बार की तुलना में विज़िटर्स की संख्या में करीब 30% की वृद्धि के साथ 2 लाख से अधिक ट्रेड विज़िटर्सआने की संभावना है, वहीं 10,000 वर्ग मीटरसे अधिक के विशाल क्षेत्रफल में 8 से अधिक राज्यों के 450+ प्रदर्शकऔर 500+ स्टॉल्सलग रहे हैं। यह बढ़ता हुआ पैमाना न केवल देश-विदेश के विनिर्माताओं का मध्य भारत के प्रति बढ़ता विश्वास दर्शाता है, बल्कि इससे इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में बिजनेस टूरिज्म और बी2बी व्यापार को भी अभूतपूर्व गति मिलेगी।