कभी यात्रियों की कमी से जूझ रही वंदे भारत ट्रेनें अब पूरी क्षमता के साथ चल रही हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, देश में संचालित सभी 136 वंदे भारत ट्रेनें लगभग 100% क्षमता के साथ यात्रियों से भरी हुई हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा को जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2025 तक भारतीय रेलवे नेटवर्क पर 136 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जो पूरी तरह चेयर कार श्रेणी की हैं। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों में लगभग 100% सीटें भरी रहती हैं। 

 

यात्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा 

वित्त वर्ष 2024-25 में दिसंबर 2024 तक करीब 2.14 करोड़ यात्रियों ने वंदे भारत ट्रेनों में सफर किया, और इस दौरान अधिकांश सीटें पूरी तरह भरी रहीं। 

 

उन्नत सुविधाओं से लैस ट्रेनें 

वंदे भारत ट्रेनों में आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षा उपाय शामिल हैं, जैसे कवच सिस्टम, हाई-स्पीड क्षमता, ऑटोमैटिक प्लग डोर, पूरी तरह बंद गेट, आरामदायक सफर, डीप फ्रीजर और गर्म पानी का बॉयलर। 

 

रेल मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वंदे भारत ट्रेनों का संचालन एक निश्चित टाइम टेबल और प्राथमिकता के क्रम के अनुसार होता है, जिससे अन्य यात्री ट्रेनों की सेवा प्रभावित नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed