नई दिल्ली। लगातार दो महीनों से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन सितंबर महीना शुरू होते ही गिरावट पर विराम लग गया। अब रविवार से गैस सिलेंडर के लिए बढ़े दाम के साथ कीमत चुकानी होगी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना-सब्सिडी गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा किया है। महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर करीब 16 रुपए महंगा किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 590 रुपए, कोलकाता में 616.50 रुपए, मुंबई में 562रुपए और चेन्नई में 606.50 रुपए हो गया है। इधर, 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1054.50 रुपए, कोलकाता में 1114.50 रुपए, मुंबई में 1008.50 रुपए और चेन्नई में 1174.50 रुपए है। अगस्त महीने में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 574.50 रुपए, कोलकाता में 601 रुपए, मुंबई में 546.50 रुपए और चेन्नई में 590.50 रुपए थी। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत अगस्त महीने में दिल्ली में 1004 रुपए, कोलकाता में 1063.50 रुपए, मुंबई में 958 और चेन्नई में 1123 रुपए थी।