नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। शुक्रवार को फोर्ब्स इंडिया ने अपनी सूची जारी की। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी लगातार 12वें साल सबसे अमीर भारतीय हैं और देश के दिग्गज उद्योगपतियों में शुमार गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 15.7 अरब डॉलर है। जिओ के बेहतर प्रदर्शन के कारण मुकेश अम्बानी की संपत्ति में 4.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। जबकि तीसरे स्थान पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं, जिनकी कुल संपत्ति 15.6 अरब डॉलर बताई गई है। चौथे स्थान पर पलोंजी मिस्त्री ने जगह बनाई है और उनकी संपत्ति 15 अरब डॉलर है, वहीं पांचवे नंबर पर बैंकर उदय कोटक हैं जिनकी संपत्ति 14.8 अरब डॉलर है।

हालांकि, देश में चल रही आर्थिक सुस्ती का असर इन धनकुबेरों पर भी पड़ा है और सूची में शामिल आधे से अधिक सदस्यों की संपत्ति में गिरावट देखी गई है।