Skip to content

Breaking

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स को हर साल मिलेगी फ्री इंटरनेशनल रोमिंग फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस सतगुरु जीप इंदौर ने ‘विलीज हेरिटेज ट्रेल’ के साथ जीप की विरासत का जश्न मनाया
  • 4:39 AM
Business Bazigar Logo

Business Bazigar

  • कॉर्पोरेट
  • इंडस्ट्री
  • टेक्नोलॉजी
  • मनी – मार्केट
  • इंटरव्यू
  • इवेंट
  • होटल एंड फ़ूड
  • ई-पेपर

मार्च तिमाही में इस कंपनी के प्रॉफिट में आया 5 गुना उछाल, एक साल में निवेशकों को दिया 217 फीसदी का शानदार रिटर्न

May 17, 2021

मार्च तिमाही में निजी क्षेत्र की इस्पात कंपनी जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (JSL) ने 292.61 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया है . JSL ने शुक्रवार को बीएसई को दी गई सूचना में बताया कि कंपनी को पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में 66.20 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था. सालाना आधार पर इसमें करीब 450 फीसदी की तेजी आई है.

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी की कुल आय पिछले साल की इसी तिमाही के 3,107.34 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,926.30 करोड़ रुपए हो गई. वहीं, इस दौरान कुल व्यय 3,124.13 करोड़ रुपए की तुलना में 3,564.82 करोड़ रुपए रहा. जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने एक बयान में कहा, ‘महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद पूरे साल हमारी सूझबूझ भरी कारोबार रणनीति से JSL को मजबूत प्रदर्शन करने में मदद मिली.

बिक्री में आई तेजी

चौथी तिमाही में घरेलू बाजार में अलग-अलग क्षेत्रों में सतत मांग से बिक्री और राजस्व को बढ़ाने में मदद मिली.’उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में ऑटो क्षेत्र, पाइप एवं ट्यूब के साथ ही मेट्रो और रेलवे एवं संबंधित ढांचागत परियोजनाओं में लोहे और इस्पात मांग की मांग लौटने से कंपनी की बिक्री में उछाल आया.

एक साल में 217 फीसदी रिटर्न

इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में इस शेयर में 4.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. इसका क्लोजिंग भाव 91.40 रुपए है. 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 102.90 रुपए और न्यूनतम स्तर 25.80 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 4453 करोड़ रुपए है. एक महीने के भीतर इस कंपनी के शेयर में 26 फीसदी, तीन महीने में 24 फीसदी और एक साल में 217 फीसदी का रिटर्न दिया है.

प्रमोटर की हिस्सेदारी 68 फीसदी

इस कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 68.12 फीसदी है. पीयर्स की बात करें तो JSW Steel ने एक साल में 303 फीसदी, टाटा स्टील ने 321 फीसदी, हिंडाल्को ने 226 फीसदी और NMDC ने 156 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Share on TwitterTweet
Send email Mail

Post navigation

बैंकों के डूबने पर 5 लाख रुपए तक पैसा रहेगा सेफ, मानसून सत्र में DICGC एक्ट में संशोधन विधेयक पेश कर सकती है सरकार
भारतीय रेलवे ने 6000 स्टेशनों पर शुरू की फ्री वाई-फाई सेवा, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Related Post

एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स को हर साल मिलेगी फ्री इंटरनेशनल रोमिंग

Oct 7, 2026 Aashi Agrawal

फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस

Oct 6, 2026 Happy Gupta

सतगुरु जीप इंदौर ने ‘विलीज हेरिटेज ट्रेल’ के साथ जीप की विरासत का जश्न मनाया

Sep 29, 2026 Happy Gupta

You missed

Entertainment Telecom

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

October 23, 2026
Education इवेंट टेक्नोलॉजी

एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन

October 17, 2026
कॉर्पोरेट

एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स को हर साल मिलेगी फ्री इंटरनेशनल रोमिंग

October 7, 2026
कॉर्पोरेट होटल एंड फ़ूड

फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस

October 6, 2026
  • इंदौर में वाणी साहित्य उत्सव का आगाज
  • शंकरा आई फाउंडेशन की गोल्डन जुबली
  • इंदौर में 70वां अंगदान संपन्न, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा नया जीवन
  • इंदौर में बनेगा AI प्रोडक्शन स्टूडियो
  • इंदौर में 1 नवंबर को होम स्टे और फार्म स्टे पंजीयन शिविर
Business Bazigar Logo

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.