नई दिल्ली। अगर आप ओटीटी ऐप Amazon Prime पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि 14 दिसंबर से Amazon Prime की मेंबरशिप की कीमत ज्यादा होने वाली है। अब यूजर्स को 13 दिसंबर के बाद देश में प्राइम मेंबरशिप के लिए 50 प्रतिशत ज्यादा चुकाने होंगे। अमेजन ने इस वर्ष अक्टूबर में कंपनी की एनुअल दिवाली सेल के दौरान प्राइम मेंबरशिप की फीस में वृद्धि का ऐलान किया था। हालांकि, इस दौरान उन तारीखों की जानकारी नहीं दी गई थी कि नई कीमतें कब से लागू होंगी। इसकी जानकारी बीते माह के आखिर में की गई थी।
Amazon Prime मेंबरशिप की नई कीमतें 14 दिसंबर से लागू होंगी। यानी कि ग्राहक अपने सब्सक्रिप्शन को पुरानी कीमतों में 13 दिसंबर की रात तक बढ़ा सकते हैं। 13 दिसंबर के बाद Amazon Prime मेंबरशिप की वार्षिक कीमत 1499 रुपये होगी, जिसमें पिछली कीमत 999 रुपये के हिसाब से 500 रुपये की बढ़ोतरी होगी। Amazon पर चल रहे ऑफर के मुताबिक, जो यूजर्स 999 रुपये में प्राइम सदस्यता में शामिल होना चाहते हैं तो वह इस ऑफर के तौर पर पुरानी कीमत जो कि 999 रुपये है उसमें मेंबरशिप ले सकते हैं। अभी तीन महीने की स्कीम मौजूद है। 13 दिसंबर के बाद उनकी कीमत मौजूदा 329 रुपये की जगह बढ़कर 459 रुपये होगी। मेंबरशिप के एक माह के प्लान की कीमत 13 दिसंबर के बाद वर्तमान कीमत 129 रुपये से अधिक होकर 179 रुपये होगी। सभी मौजूदा Amazon Prime मेंबर्स अपनी वर्तमान प्राइम मेंबरशिप की अवधि तक प्लान के फायदों का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्हें अपनी स्कीम खत्म होने तक एक्स्ट्रा पेमेंट नहीं करना होगा।
