एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुई तिमाही एवं साल के लिए बैंक के (भारतीय जीएएपी) परिणाम मुंबई में शनिवार, 16 अप्रैल, 2022 को आयोजित हुई मीटिंग में अनुमोदित किए। खातों का बैंक के कानूनी ऑडिटर्स द्वारा ऑडिट कराया जाना है।

स्टैंडअलोन वित्तीय परिणाम:

लाभ एवं हानि खाता: 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुई तिमाही के लिए

31 मार्च, 2022 को समाप्त हुई तिमाही के लिए बैंक का कुल राजस्व (कुल ब्याज आय जमा अन्य आय) 31 मार्च, 2021 को समाप्त हुई पिछले साल की इसी तिमाही में 24,714.1 करोड़ रु. से 7.3 प्रतिशत बढ़कर 26,509.8 करोड़ रु. हो गया। ट्रेडिंग आय हटाकर कुल राजस्व 31 मार्च, 2021 को समाप्त हुई तिमाही में 24,059.0 करोड़ रु. से 10.4 प्रतिशत बढ़कर 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुई तिमाही के लिए 26,550.2 करोड़ रु. हो गया।

31 मार्च, 2022 को समाप्त हुई तिमाही के लिए कुल ब्याज आय (अर्जित ब्याज में से खर्च किया गया ब्याज हटाकर) 10.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 18,872.7करोड़ रु. हो गई, जो 31 मार्च, 2021 को समाप्त हुई तिमाही के लिए 17,120.2 करोड़ रु. थी। उत्पादों एवं सेगमेंट्स में होने वाली वृद्धि के साथ एडवांसेस 20.8प्रतिशत बढ़ गए। कोर नेट ब्याज मार्जिन कुल एस्सेट्स के 4.0 प्रतिशत था, और ब्याज अर्जित करने वाले एस्सेट्स के आधार पर 4.2 प्रतिशत था। हमने तिमाही के दौरान 2.4 मिलियन की मजबूत गति से नए दायित्व संबंधों को जोड़ना जारी रखा। लिक्विडिटी कवरेज अनुपात 112 प्रतिशत के सेहतमंद स्तर पर था, जो नियामक जरूरत के मुकाबले काफी ज्यादा है।