सुदृढ़ संरचना और गुणवत्तापूर्ण सामग्री को सुरक्षित व सुंदर वास्तुकला की बुनियाद बताते हुए “वंडरस आर्किटेक्चर थ्रू एडवांस्ड स्ट्रक्चरल टेक्नोलॉजीज़” विषय पर एक महत्वपूर्ण पैनल चर्चा शनिवार, 13 दिसंबर को होटल रेडिसन रेड में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में घर निर्माण के दौरान उचित प्लानिंग, प्रमाणित टीएमटी सरिया, गुणवत्तापूर्ण कंक्रीट और नियमित साइट सुपरविजन जैसे आवश्यक पहलुओं पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि निर्माण आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रह सके।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए), इंदौर सेंटर की मानद सचिव आर्किटेक्ट स्नेहल सोनटक्के ने कहा कि इंदौर तेजी से मेट्रो शहर के रूप में विकसित हो रहा है, जहां इंफ्रास्ट्रक्चर में निरंतर बदलाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल इमारतें खड़ी करना नहीं, बल्कि ऐसी ‘वंडरस आर्किटेक्चर’ तैयार करना है, जिसमें सौंदर्य के साथ संरचनात्मक सुरक्षा का संतुलन हो। यह चर्चा पेशेवरों के साथ-साथ घर बना रहे आम नागरिकों के लिए भी उपयोगी साबित होगी।

इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ डॉ. परीक्षित संजयराव झाड़े (आईएएस) के मुख्य आतिथ्य में होने वाली इस परिचर्चा में आर्किटेक्ट मनोज श्रीमाल, इंजीनियर संजय कुमार जैन, इंजीनियर डी. एस. परिहार और इंजीनियर दीपक एस. शाह पैनलिस्ट के रूप में शामिल होंगे। पैनल चर्चा का संचालन आर्किटेक्ट स्नेहल सोनटक्के करेंगी, जहां आधुनिक निर्माण तकनीकों, इनोवेशन और बिल्डिंग सेफ्टी पर विचार साझा किए जाएंगे।

कार्यक्रम के प्रायोजक गोयल टीएमटी की ओर से मध्यप्रदेश के सेल्स हेड श्री अश्वनी रावत ने कहा कि मजबूत राष्ट्र की नींव सुरक्षित घरों से होती है और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री इसके लिए अनिवार्य है। वहीं डिस्ट्रीब्यूटर श्री नीरज वर्मा ने बताया कि गोयल टीएमटी एक इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट है, जहां आयरन ओर से लेकर तैयार टीएमटी बार तक पूरी प्रक्रिया पर सख्त गुणवत्ता नियंत्रण रखा जाता है, जिससे निर्माण अधिक टिकाऊ और भरोसेमंद बनता है।