मुख्यमंत्री नाथ ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों से विकास में तेजी आती है यह एक-दूसरे से जुड़ी होती है इसलिए इसका लाभ सभी को मिलता है। उन्होंने सीमेंट कम्पनी का उदाहरण देते हुए कहा कि इसमें परिवहन के लिए लगने वाले ट्रक से ही कई आर्थिक गतिविधियों को विस्तार होता है। इससे समृद्धि आती है और लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार भी मिलता है। उन्होंने कहा कि किसी एक निवेश से कई चीजें जुड़ जाती हैं जैसे मकान, शिक्षा, कोचिंग आदि ये भी हमारी गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं। अगर प्रदेश में कोचिंग पार्क स्थापित करने में निवेशकर्ता आगे आते हैं तो सरकार उन्हें पूरा सहयोग करेगी। प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आए और लोगों को रोजगार मिले, इस दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि वे अपनी आवश्यकताएँ बताए सरकार उन्हें पूरा करेगी। बस शर्त एक ही है कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के कई प्रदेश मंदी के दौर से गुजर रहे है। लेकिन सरकार के बेहतर प्रबंधन के कारण मध्यप्रदेश मंदी से अछूता है।
