इक्विटी, डेट और कमोडिटीज में संतुलित निवेश से दीर्घकालिक पूंजीवृद्धि का लक्ष्य; NFO 11 से 25 जुलाई तक खुला रहेगा
फ्रैंकलिन टेम्पलटन (इंडिया) ने फ्रेंकलिन इंडिया मल्टी एसेट एलोकेशन फंड (FIMAAF) की शुरुआत की है। यह ओपन-एंडेड फंड इक्विटी, डेट और कमोडिटीज में निवेश कर निवेशकों को विविधीकृत और संतुलित पोर्टफोलियो देने का प्रयास करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजीवृद्धि के साथ-साथ बाजार की अस्थिरता और जोखिम को भी नियंत्रित करना है।
फंड का न्यू फंड ऑफर (NFO) 11 से 25 जुलाई 2025 तक खुला रहेगा, जिसमें ₹10 प्रति यूनिट की कीमत पर निवेश किया जा सकता है। न्यूनतम निवेश ₹5,000 और एसआईपी ₹500 से शुरू की जा सकती है। यह योजना 4 अगस्त से निरंतर लेन-देन के लिए उपलब्ध होगी।
फंड QGSV मॉडल (Quality, Growth, Sustainability, Valuation) पर आधारित है और AAA रेटेड डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है। बेंचमार्क में 65% निफ्टी 500, 20% निफ्टी शॉर्ट ड्यूरेशन, और 15% कमोडिटी इंडेक्स शामिल हैं।
कंपनी के अनुसार, यह फंड मौजूदा अस्थिर बाजार स्थितियों में बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
