हम आपको Jio, Airtel और Vi जैसे पॉपुलर टेलीकॉम कंपनियों के कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि 100 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं. अच्छी बात ये है कि 100 रुपये से कम कीमत वाले इन प्लान्स में डेटा और फ्री कॉलिंग जैसी सुविधा समेत बाकी कई फायदे भी मिलते हैं. आइए जानते हैं सस्ते प्लान की सभी डिटेल…
Reliance Jio का सबसे दमदार 100 रुपये से कम वाला प्लान: Jio अपने यूजर्स के लिए सिर्फ 51 रुपये वाला प्लान लेकर आया है, जिसमें 6GB डेटा. इसके अलावा कंपनी के पास 21 रुपये वाला भी एक प्लान उपलब्ध है. इस प्लान में 2GB डेटा मिलता है. ये दोनों प्लान कंपनी के 4G डेटा वाउचर कैटेगरी में है, जिसकी वैलिडिटी आपके फोन में एक्टिव प्लान जितनी होगी.Airtel के सस्ते प्लान
एयरटेल भी अपने ग्राहकों के लिए 100 रुपये से कम कीमत वाले कई प्रीपेड प्लान ऑफर करता है. कंपनी के 79 रुपये वाले प्लान में 200MB डेटा मिल रहा है, जबकि 49 रुपये वाले प्लान में 100MB डेटा दिया जा रहा है. इन दोनों प्लान्स की वैलिडिटी 28 दिनों की है.
