-1 दिसंबर से पहले 499 रुपए थी कीमत

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के सभी प्रीपेड प्लान महंगे हो चुके हैं। पुराने प्लान की इन कीमतें 1 दिसंबर से लागू हो चुकी हैं। नई कीमतों के साथ कंपनी ने कई प्रीपेड प्लान्स से डिज्नीप्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी खत्म कर दिया है। पहले कंपनी करीब 5 प्लान पर डिज्नीप्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दे रही थी, लेकिन अब इस सब्सक्रिप्शन सिर्फ एक प्लान पर ही मिलेगा। जियो की तुलना में डिज्नीप्लस​​​​​​हॉटस्टार का सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन वीआई इंडिया दे रही है। वहीं, एयरटेल का प्लान भी जियो से सस्ता है।

पुराने प्लान को महंगा करने से पहले जियो अपने कई प्लान में डिज्नीप्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दे रहा था। इन प्लान की कीमत 499 रुपए से शुरू थी। इसमें 549 रुपए, 666 रुपए, 888 रुपए और 2599 रुपए वाले प्लान भी शामिल थे। लेकिन अब जियो का सब्सक्रिप्शन प्लान सबसे महंगा हो गया है।

पुराने प्लान की कीमतें अपडेट करने के बाद अब जियो का सिर्फ एक ऐसा प्लान है जिसमें कंपनी डिज्नीप्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दे रही है। इस प्लान की कीमत 601 रुपए है। इस प्लान को लेने के बाद आपके जियो नंबर पर 12 महीने के लिए सब्सक्रिप्शन मिलेगा। कंपनी का कहना है कि डिज्नीप्लस हॉटस्टार के सालभर के सब्सक्रिप्शन की कीमत 499 रुपए है। यानी 601 रुपए के प्लान में ये एकदम फ्री दिया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों को एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।

इस प्लान में यूजर को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 3GB डाटा डेली मिलेगा। इसके अलावा 6GB डाटा अलग से दिया जाएगा। ये 6GB डेटा डेली लिमिट खत्म होने के बाद काम आएगा। यदि ये भी खत्म हो जाता है तब इंटरनेट की स्पीड 64 Kbps पर हो जाएगी। इसके अलावा 100 SMS एक दिन के लिए दिए जाएंगे। प्लान में जियो के ऐप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउड या अन्य की सुविधाएं भी मिलेंगी।

प्रीपेड प्लान की कीमतों में बदलाव के बाद एयरटेल भी अब सिर्फ एक प्लान में डिज्नीप्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। 599 रुपए वाले इस प्लान में डेली 3GB डाटा के साथ 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके साथ 100 का फास्टैग कैशबैक भी मिलेगा। डेली 100 SMS भी दिए जाएंगे।

डिज्नीप्लस हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन वाले सबसे ज्यादा प्लान अब वोडाफोन आइडिया (Vi) के पास हैं। कंपनी के पास ऐसे 4 प्लान हैं। जिसमें सबसे सस्ता 501 रुपए वाला प्लान है। ये जियो और एयरटेल की तुलना में डिज्नीप्लस हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन वाला सबसे सस्ता प्लान भी है। इसमें 3GB डाटा डेली 28 दिन तक मिलेगा। डेली 100 SMS भी दिए जाएंगे। इसके अलावा, 601 रुपए, 701 रुपए और 901 रुपए वाला प्लान भी शामिल है।