पिछले 25 वर्षों से कौन बनेगा करोड़पति अपने शानदार ज्ञान, भावनाओं और प्रेरक मानवीय कहानियों के अनोखे मिश्रण के साथ पूरे भारत में करोड़ों दर्शकों का दिल जीतता आ रहा है। आम नायकों से लेकर सांस्कृतिक हस्तियों तक, केबीसी भारत की उम्मीदों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बना हुआ है। शो के केंद्र और आत्मा — मेज़बान अमिताभ बच्चन की गरिमा, गर्मजोशी, और चुटीला अंदाज़, जिसने हर मेहमान को अपनापन महसूस कराया है — ने केबीसी को पीढ़ियों तक फैला एक सांस्कृतिक महोत्सव बना दिया है।

आने वाले एक रोमांचक और विशेष एपिसोड में, केबीसी और आदरणीय अमिताभ बच्चन जी का मंच भारतीय महिला क्रिकेट जगत की कुछ प्रमुख और प्रेरणादायक शख्सियतों का स्वागत करने जा रहा है: हरमनप्रीत कौर, हरलीन कौर देओल, ऋचा घोष, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, और भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मज़ूमदार। यह खास एपिसोड देश की दो सबसे बड़ी महान इमोशंस — क्रिकेट और क्विज़ — को एक मंच पर लेकर आएगा। दर्शकों को इस एपिसोड में हल्के-फुल्के मनोरंजक पल, क्रिकेट मैदान के दिलचस्प किस्से, टीम के बीच की मस्ती-मज़ाक और आपसी तालमेल, साथ ही खिलाड़ियों और श्री बच्चन जी के बीच जोशपूर्ण और मज़ेदार बातचीत देखने को मिलेगी। यह एपिसोड भारत की ‘वीमेन इन ब्लू’ के गौरव, शक्ति और उत्साह का भी शानदार उत्सव होगा। ‘वीमेन इन ब्लू’ को इस खास केबीसी एपिसोड में जल्द ही देखें!

मत भूलिए, ‘वीमेन इन ब्लू’ का यह विशेष एपिसोड जल्द आ रहा है, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर।