स्मार्टफोन निर्माता Vivo इस महीने के आखिर तक चीन में अपना नया फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले कंपनी के अधिकारियों ने वीबो (Weibo) पर पोस्ट के जरिए फोन के कई प्रमुख फीचर्स की पुष्टि की है। नए फोल्डेबल फोन में प्रीमियम कैमरा सिस्टम, बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, लेटेस्ट AI फीचर्स और दमदार प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
200MP कैमरा होगा सबसे बड़ा आकर्षण
Vivo X Fold 6 में पीछे की तरफ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ के अनुसार, फोन में OIS सपोर्ट के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसमें Samsung के साथ मिलकर विकसित किया गया 1/1.4-इंच सेंसर इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे Vivo के ‘ब्लूप्रिंट इमेजिंग प्रोग्राम’ के तहत तैयार किया गया है।
इसके अलावा, फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा, जो 23mm से 100mm तक की फोकल लेंथ को सपोर्ट करेगा। साथ ही Sony LYT-602 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर भी दिया जाएगा, जिससे बेहतर ज़ूम और प्रोफेशनल फोटोग्राफी का अनुभव मिलेगा।
Android 16 और नए AI फीचर्स
कंपनी के प्रोडक्ट वाइस प्रेसिडेंट हुआंग ताओ ने पुष्टि की है कि Vivo X Fold 6 Android 16 पर आधारित OriginOS 6 Fold के साथ लॉन्च होगा। इसके साथ कंपनी नए AI Light Office Tool भी पेश करेगी, जो यूज़र्स की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।
मिलेगा दमदार MediaTek Dimensity 9500 Super Edition
Vivo X Fold 6 में कस्टम MediaTek Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसे 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट पिछले संस्करण की तुलना में 111% तक बेहतर पीक NPU परफॉर्मेंस देगा, जिससे AI आधारित फीचर्स और मल्टीटास्किंग पहले से अधिक तेज होगी।
गौरतलब है कि इस चिप का स्टैंडर्ड वर्जन पहले से ही Vivo X300 Ultra और Vivo X300 Pro जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल किया जा रहा है।
भारत में लॉन्च और संभावित कीमत
फिलहाल Vivo ने X Fold 6 के केवल चीन में लॉन्च की पुष्टि की है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोल्डेबल स्मार्टफोन जुलाई 2026 के आखिर तक भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है।
लीक्स के अनुसार, Vivo X Fold 6 की भारत में संभावित कीमत करीब ₹1,59,999 हो सकती है।
