Skip to content

Breaking

स्टॉक की कमी और मांग के उतार-चढ़ाव से बाजार में तेजी और मंदी का दौर, उत्पादकों और व्यापारियों के लिए रणनीतिक निर्णय का समय इंदौर-पीथमपुर आर्थिक गलियारा मध्य प्रदेश की विकास कहानी में एक नया अध्याय जोड़ता है अदानी समूह का ₹1,060 करोड़ का सीमेंट निवेश गुना के औद्योगिक भविष्य को नया आकार देगा पैरामाउंट कम्युनिकेशंस मध्य प्रदेश में नई विनिर्माण सुविधा में ₹300 करोड़ का निवेश करेगी मध्य प्रदेश बजट 2026: कृषि, बुनियादी ढांचे को बड़ा बढ़ावा मिलेगा
  • 4:59 AM
Business Bazigar Logo

Business Bazigar

  • कॉर्पोरेट
  • इंडस्ट्री
  • टेक्नोलॉजी
  • मनी – मार्केट
  • इंटरव्यू
  • इवेंट
  • होटल एंड फ़ूड
  • ई-पेपर

मार्च तिमाही में इस कंपनी के प्रॉफिट में आया 5 गुना उछाल, एक साल में निवेशकों को दिया 217 फीसदी का शानदार रिटर्न

May 17, 2021

मार्च तिमाही में निजी क्षेत्र की इस्पात कंपनी जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (JSL) ने 292.61 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया है . JSL ने शुक्रवार को बीएसई को दी गई सूचना में बताया कि कंपनी को पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में 66.20 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था. सालाना आधार पर इसमें करीब 450 फीसदी की तेजी आई है.

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी की कुल आय पिछले साल की इसी तिमाही के 3,107.34 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,926.30 करोड़ रुपए हो गई. वहीं, इस दौरान कुल व्यय 3,124.13 करोड़ रुपए की तुलना में 3,564.82 करोड़ रुपए रहा. जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने एक बयान में कहा, ‘महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद पूरे साल हमारी सूझबूझ भरी कारोबार रणनीति से JSL को मजबूत प्रदर्शन करने में मदद मिली.

बिक्री में आई तेजी

चौथी तिमाही में घरेलू बाजार में अलग-अलग क्षेत्रों में सतत मांग से बिक्री और राजस्व को बढ़ाने में मदद मिली.’उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में ऑटो क्षेत्र, पाइप एवं ट्यूब के साथ ही मेट्रो और रेलवे एवं संबंधित ढांचागत परियोजनाओं में लोहे और इस्पात मांग की मांग लौटने से कंपनी की बिक्री में उछाल आया.

एक साल में 217 फीसदी रिटर्न

इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में इस शेयर में 4.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. इसका क्लोजिंग भाव 91.40 रुपए है. 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 102.90 रुपए और न्यूनतम स्तर 25.80 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 4453 करोड़ रुपए है. एक महीने के भीतर इस कंपनी के शेयर में 26 फीसदी, तीन महीने में 24 फीसदी और एक साल में 217 फीसदी का रिटर्न दिया है.

प्रमोटर की हिस्सेदारी 68 फीसदी

इस कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 68.12 फीसदी है. पीयर्स की बात करें तो JSW Steel ने एक साल में 303 फीसदी, टाटा स्टील ने 321 फीसदी, हिंडाल्को ने 226 फीसदी और NMDC ने 156 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Share on TwitterTweet
Send email Mail

Post navigation

बैंकों के डूबने पर 5 लाख रुपए तक पैसा रहेगा सेफ, मानसून सत्र में DICGC एक्ट में संशोधन विधेयक पेश कर सकती है सरकार
भारतीय रेलवे ने 6000 स्टेशनों पर शुरू की फ्री वाई-फाई सेवा, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Related Post

स्टॉक की कमी और मांग के उतार-चढ़ाव से बाजार में तेजी और मंदी का दौर, उत्पादकों और व्यापारियों के लिए रणनीतिक निर्णय का समय

Jun 3, 2026 Happy Gupta

इंदौर-पीथमपुर आर्थिक गलियारा मध्य प्रदेश की विकास कहानी में एक नया अध्याय जोड़ता है

Jun 2, 2026 Happy Gupta

अदानी समूह का ₹1,060 करोड़ का सीमेंट निवेश गुना के औद्योगिक भविष्य को नया आकार देगा

Jun 2, 2026 Happy Gupta

You missed

कॉर्पोरेट

स्टॉक की कमी और मांग के उतार-चढ़ाव से बाजार में तेजी और मंदी का दौर, उत्पादकों और व्यापारियों के लिए रणनीतिक निर्णय का समय

June 3, 2026
Economy कॉर्पोरेट

इंदौर-पीथमपुर आर्थिक गलियारा मध्य प्रदेश की विकास कहानी में एक नया अध्याय जोड़ता है

June 2, 2026
इंटरव्यू कॉर्पोरेट

अदानी समूह का ₹1,060 करोड़ का सीमेंट निवेश गुना के औद्योगिक भविष्य को नया आकार देगा

June 2, 2026
इंडस्ट्री कॉर्पोरेट

पैरामाउंट कम्युनिकेशंस मध्य प्रदेश में नई विनिर्माण सुविधा में ₹300 करोड़ का निवेश करेगी

June 2, 2026
  • ब्रिक्स डेलीगेट्स के दौरे से पहले बदली राजबाड़ा की तस्वीर
  • शहर की उत्कृष्ट हस्तियों को मिला ‘इंदौरी रत्न अवॉर्ड 2026’
  • इंदौर पुलिस ने लौटाई दिल्ली के सेनेटरी व्यापारी के चेहरे की मुस्कान
  • पीटीसी इंदौर में दीक्षांत परेड सम्पन्न, 984 प्रशिक्षु बने MP पुलिस का हिस्सा
  • विधायक समर्थक शेंडगे के घर-दफ्तर पर पथराव
Business Bazigar Logo

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.