-निफ्टी में भी 1.73 फीसद की तेजी

नई दिल्ली। सेंसेक्स बुधवार को 1016.03 अंकों की बढ़त के साथ 58,649.68 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 293.05 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल जिन शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही उनमें बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और एसबीआई शामिल थे। वहीं, पावरग्रिड और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

बढ़त के साथ बुधवार को खुला था बाजार : Sensex बुधवार को 57,633 अंक के स्तर से ऊपर 58,158 पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 58365 अंक पर पहुंच गया था। इसमें 755 अंक का उछाल देखा गया। BajajFin, ICICI Bank, Sunpharma समेत 22 शेयरों में तेजी देखी गई। वहीं Nifty 50 17176 अंक के कल के बंद स्तर से 214 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था।

मंगलवार को चढ़ा था बाजार : इससे पहले शेयर बाजारों में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लगा था और बीएसई सेंसेक्स में 887 अंक का उछाल आया। कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर चिंता कम होने के बीच वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ घरेलू बाजार में तेजी लौटी। विशेषज्ञों के अनुसार, ओमीक्रोन को लेकर एक अध्ययन के सामने आने के बाद वैश्विक शेयर बाजारों को कुछ राहत मिली है। अध्ययन में कहा गया है कि हालांकि यह तेजी से फैल रहा है, लेकिन इसका असर डेल्टा स्वरूप के मुकाबले हल्का है।

निफ्टी 293 अंकों की तेजी में : उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 293 अंकों की बढ़त के साथ 17,469 पर बंद हुआ। यह 17,315 पर खुला था और दिन में 17,484का हाई बनाया। 17308 का इसने निचला स्तर भी बनाया। इसके 50 शेयर्स में से 45 शेयर बढ़त में हैं और 5 शेयर गिरावट में बंद हुए।

आईटी शेयर्स में तेजी : इसके बढ़त वाले शेयर्स में विप्रो, इंफोसिस और HCL टेक हैं। इनमें 2 से 3% की तेजी आई है। टेक महिंद्रा और ONGC भी 2-2% की तेजी में रहे। गिरावट वाले शेयर्स में कोल इंडिया और NTPC रहे। निफ्टी नेक्स्ट 50, मिडकैप, निफ्टी बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेस इंडेक्स तेजी में हैं। इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 886 पॉइंट्स (1.56%) की बढ़त के साथ 57,633 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 267 अंक बढ़कर 17169 पर बंद हुआ। लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 3.54 लाख करोड़ रुपए की बढ़त हुई थी।