आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव और कार्यस्थल पर उत्पादकता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एमबी एसोसिएट्स (एल एंड ओडी कंसल्टेंट्स) की कौशल विकास पहल “कौशलम” के अंतर्गत आज होटल प्रवासा, इंदौर में एक दिवसीय व्यावहारिक कार्यशाला “Prompt to Productivity – Master the Art of Working with AI ” का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का संचालन विश्वजीत कुलकर्णी, बिजनेस एनालिस्ट और एआई ट्रेनर इन्फोसिस, पुणे द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को एआई टूल्स के प्रभावी उपयोग और उन्हें दैनिक कार्यों में लागू करने के व्यावहारिक तरीकों से परिचित कराया।
सत्र के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि एआई का उपयोग केवल जानकारी प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पेशेवर कार्यों को अधिक तेज, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रतिभागियों ने ईमेल एवं व्यावसायिक संचार, डेटा एनालिटिक्स, रिसर्च, रिपोर्ट तैयार करने, प्रेजेंटेशन निर्माण, योजना बनाने, समय प्रबंधन और समस्या समाधान जैसे दैनिक कार्यों में एआई के उपयोग को समझा।
कार्यशाला में प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग पर भी विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रभावी निर्देश लिखने, एआई से बेहतर परिणाम प्राप्त करने और वास्तविक कार्यस्थल की परिस्थितियों पर आधारित अभ्यासों के माध्यम से सीखने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके अतिरिक्त, जिम्मेदार एआई उपयोग, डेटा गोपनीयता, सूचनाओं की सटीकता और कार्यस्थल पर एआई के सुरक्षित इस्तेमाल पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर एमबी एसोसिएट्स के संस्थापक एवं निदेशक, जयकांत पांडेय ने कहा: “आज एआई केवल एक उभरती हुई तकनीक नहीं, बल्कि कार्य करने के तरीके को बदलने वाला एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। वास्तविक चुनौती एआई टूल्स की उपलब्धता नहीं, बल्कि उन्हें अपने दैनिक कार्यों में सही तरीके से उपयोग करने की क्षमता विकसित करना है।
हमारा उद्देश्य है कि पेशेवर केवल एआई के बारे में जानें ही नहीं, बल्कि ईमेल लिखने, डेटा का विश्लेषण करने, रिसर्च करने, योजना बनाने और बेहतर निर्णय लेने जैसे वास्तविक कार्यों में इसका प्रभावी उपयोग भी कर सकें।
एमबी एसोसिएट्स के माध्यम से हम संगठनों और पेशेवरों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा मानना है कि तकनीक में निवेश तभी सार्थक होता है, जब वह लोगों की क्षमताओं और कार्यस्थल के परिणामों में वास्तविक सुधार लाए।”
कार्यशाला में व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से प्रतिभागियों को एआई आधारित कार्यप्रणालियों को समझने और अपने दैनिक कार्यों में अपनाने का अवसर मिला। कार्यक्रम का समापन व्यक्तिगत कार्ययोजना, प्रतिभागियों के फीडबैक और सीखी गई तकनीकों को कार्यस्थल पर लागू करने की दिशा में चर्चा के साथ हुआ।
एमबी एसोसिएट्स प्रशिक्षण एवं विकास (Training & Development) तथा संगठनात्मक विकास (Organization Development) के माध्यम से व्यक्तियों और संगठनों की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस पहल के जरिए संस्था का उद्देश्य सीखने को व्यावहारिक कौशल और बेहतर कार्य निष्पादन में परिवर्तित करना है।
