– इंडसइंड बैंक 5% और मारुति 3% बढ़ा

मुंबई। कल शेयर बाजार जबरदस्त उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुआ था। शेयर बाजार में आज भी कल सुबह की तरह तेजी है। हालांकि कल शाम तक बाजार की तेजी गायब हो गई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 552 पॉइंट्स ऊपर 57,617 पर कारोबार कर रहा है।

301 पॉइंट्स ऊपर खुला बाजार : आज सेंसेक्स 301 पॉइंट्स ऊपर 57,365 पर खुला । दिन में इसने 57,765 का हाई बनाया जबकि 57,365 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 5 शेयर्स गिरावट में हैं जबकि 25 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। गिरावट वाले प्रमुख शेयर्स में पावर ग्रिड, टाइटन, सनफार्मा हैं। बढ़त वाले शेयर्स में आज इंडसइंड बैंक का शेयर 5% ऊपर 926 रुपए पर है।

मारुति का शेयर बढ़ा : मारुति का शेयर 3% ऊपर जबकि एक्सिस बैंक का शेयर 2.50% ऊपर है। HDFC लिमिटेड का शेयर 2% बढ़त पर है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS), नेस्ले और इंफोसिस आदि हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 258.69 लाख करोड़ रुपए है।

निफ्टी 172 पॉइंट्स की तेजी में : उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 172 पॉइंट्स तेजी के साथ 17,155 पर कारोबार कर रहा है। दिन में इसने 17,202 का ऊपरी स्तर जबकि 17,079 का निचला स्तर बनाया। निफ्टी बैंक, मिड कैप और फाइनेंशियल इंडेक्स बढ़त पर हैं। इसके 50 शेयर्स में से 38 बढ़त के साथ और 12 शेयर्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स भी बढ़त में : बढ़त वाले शेयर्स में इंडसइंड बैंक, आयशर मोटर्स, मारुति, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स हैं। गिरावट वाले प्रमुख शेयर्स में डॉ रेड्‌डी, डिवीज लैब, सन फार्मा और इंडियन ऑयल हैं। इससे पहले कल शेयर बाजार जबरदस्त उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स दिन भर में 923 पॉइंट्स तक बढ़ा, जबकि 1,316 अंक तक गिरा। अंत में यह 195 पॉइंट्स (0.34%) गिर कर 57064 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 82 अंक गिरकर 16,972 पर बंद हुआ था।