सरकार स्वदेशी Rare Earth मैग्नेट तैयार करने के लिए स्टार्टअप्स और संस्थानों के साथ मिलकर कर रही है काम।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार Rare Earth मैग्नेट्स के विकल्पों पर तेजी से काम कर रही है और यह समस्या जल्द सुलझ जाएगी। चीन द्वारा Rare Earth तत्वों पर निर्यात प्रतिबंध लगाने के बाद यह कदम उठाया गया है।
गडकरी ने बताया कि देश के स्टार्टअप्स, IITs और रिसर्च संस्थान एल्यूमीनियम, जिंक और सोडियम जैसे विकल्पों पर रिसर्च कर रहे हैं। साथ ही वाणिज्य और विदेश मंत्रालय भी रणनीतिक स्तर पर काम कर रहे हैं।
भारी उद्योग मंत्रालय जापान और वियतनाम से Rare Earth की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विचार कर रहा है और जल्द ही एक प्रोत्साहन योजना लाने की तैयारी में है। इस पहल का मकसद चीन पर निर्भरता कम कर भारत को आत्मनिर्भर बनाना है।
