ट्राई डेटा में दिखा: Jio जोड़े 27 लाख जबकि Airtel की वृद्धि सिर्फ 2.75 लाख, कुल सब्सक्राइबर बेस 1207 करोड़ पार

Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) के नए आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में भारती एयरटेल की तुलना में रिलायंस जियो ने ग्राहकों की जोड़ में जबरदस्त बढ़त बनाई है। जियो ने एक महीने में 2.7 मिलियन नए वायरलेस और 5G FWA सब्सक्राइबर जोड़े, जिससे उसका कुल बेस 472.4 मिलियन पहुंच गया, जबकि एयरटेल ने केवल 275,621 नए ग्राहक जुड़वाए, जिसके बाद उसका सब्सक्राइबर बेस करीब 390 मिलियन रहा

इस दौरान Vodafone Idea (Vi) ने लगभग 274,000 सब्सक्राइबर खो दिए, वहीं BSNL में भी लगभग 1.35 मिलियन ग्राहकों की गिरावट दर्ज हुई। इस ट्रेड में कुल 4.36 मिलियन नए ग्राहक जोड़े गए, जिनमें से 99.84% भागीदारी जियो और एयरटेल की थी, जिससे देश का टेलीकॉम सब्सक्राइबर आधार अब 1.207 बिलियन (1207 करोड़) हो गया

जियो का मार्केट शेयर अब 40.92% तक पहुंच गया है जबकि एयरटेल के हिस्से में 33.61% आया । 5G FWA सेवाओं में भी जियो सबसे आगे रहा, लेकिन इसे कुछ उपयोगकर्ता पुन: वर्गीकरण (एफटीटीएक्स में शामिल) के चलते मामूली कमी का सामना करना पड़ा, जबकि एयरटेल ने इस सेगमेंट में मामूली वृद्धि दर्ज की