भारत में, जहां बढ़ता मोटापा तेजी से एक स्वास्थ्य संकट बनता जा रहा है, बैरिएट्रिक सर्जरी एक जबरदस्त समाधान के रूप में उभर रही है। शहरीकरण, बदलती खानपान आदतें और बिगडती जीवनशैली जैसे कारणों से मोटापे से संबंधित बीमारियां, जैसे डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग, तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में प्रभावी और टिकाऊ वजन घटाने के उपायों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गयी है।
बैरिएट्रिक सर्जरी सिर्फ वजन घटाने के लिए एक समाधान मात्र नहीं है बल्कि यह स्वास्थ्य को दोबारा ठीक करने और जीवन को नई दिशा में बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। नई इनवेसिव टेक्नोलॉजी और मल्टीडिसिप्लिनरी केयर मॉडल जैसे नए तरीको की वजह से, यह जीवन बदलने वाली सर्जरी अब भारतीय मरीजों के लिए पहले से ज्यादा आसन और सुरक्षित हो गई है।
“भारत में बैरिएट्रिक समाधानों की बढ़ती मांग”
भारत में मोटापे से पीड़ित लोगों की संख्या कई लाख में है और मोटापे से संबंधित बीमारियों के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं, जो बच्चों और युवा वयस्कों तक पहुंच चुके हैं। कई लोगों के लिए, पारंपरिक उपाय जैसे डाइट और एक्सरसाइज गंभीर मोटापे से निपटने के लिए दीर्घकालिक परिणाम नहीं दे पाते। बैरिएट्रिक सर्जरी, जैसे गैस्ट्रिक बाईपास, स्लीव गैस्ट्रेक्टॉमी और एडजस्टेबल गैस्ट्रिक बैंडिंग, एक बेहतरीन समाधान प्रदान करती है, जो पाचन तंत्र को बदलकर जरुरी और लम्बे समय तक वजन को नियंत्रित रखते हैं।
जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ रही है, वैसे-वैसे बैरिएट्रिक सर्जरी की मांग भी बढ़ रही है। भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूरे देश में बैरिएट्रिक प्रक्रियाओं में हर साल 25-30% की बढ़ोतरी हो रही है। यह बढ़ोतरी लोगो की सोच में सकारात्मक बदलाव को दिखाती है, जहां अब ज्यादा मरीज इन उपचारों के लम्बे समय में होने वाले लाभों को समझ रहे हैं। यह केवल वजन घटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि टाइप 2 डायबिटीज को ठीक करने और हृदय के स्वास्थ्य में सुधार जैसे फायदे भी पहुंचता है।
