-सेंसेक्स 949 अंक लुढ़का, निफ्टी टूटकर 16912 पर
मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार भारी गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स करीब 949 पॉइंट (1.65%) की गिरावट के साथ 56747 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 284 अंक (1.65%) टूटकर 16912 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयर गिरावट में
सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, टीसीएस और HCL टेक के शेयरों में है। इन सभी शेयरों में 3% से ज्यादा की गिरावट देखी गई। बाजार में भारी गिरावट से मार्केट कैप में 4.29 लाख करोड़ रुपए की कमी आई। शुक्रवार को यह 261.02 लाख करोड़ रुपए था जो आज 256.73 लाख करोड़ रुपए पर बंद हुआ।
निफ्टी पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में : निफ्टी पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। IT इंडेक्स 2% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं ऑटो, FMCG और फार्मा में भी करीब 1.5% की गिरावट है। निफ्टी मिडकैप, बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स 1.20-1.20% से ज्यादा गिरकर बंद हुए।
82 पॉइंट ऊपर खुला था सेंसेक्स : सेंसेक्स आज सुबह 82 पॉइंट ऊपर 57,778 पर और निफ्टी 17,209 पर खुला था। दिन के कोरोबार में सेंसेक्स ने 56,686 का निचला और 57,781.46 के ऊपरी स्तर को छुआ। वहीं निफ्टी ने 16,891.40 के निचले और 17,216.75 के ऊपरी स्तर को छुआ।
इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 765 पॉइंट्स (1.31%) गिर कर 57,696 पर बंद हुआ था। निफ्टी 205 अंक (1.18%) गिरकर 17,196 पर बंद हुआ था। पावर ग्रिड का शेयर 4% गिरकर जबकि कोटक बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर्स 2% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
