-वोडाफोन आइडिया का शेयर 15% बढ़ा

मुंबई। शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन तेजी में बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 157 पॉइंट्स बढ़कर 58,807 पर बंद हुआ। वोडाफोन आइडिया का शेयर आज 15% बढ़कर 16.43 रुपए पर बंद हुआ।

182 पॉइंट्स ऊपर खुला था सेंसेक्स : सेंसेक्स आज सुबह 182 पॉइंट्स ऊपर 58,831 पर खुला था। दिन में इसने 58,889 का ऊपरी स्तर और 58,340 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 15 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 15 शेयर गिरावट में रहे। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में ITC, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टूब्रो रहे। गिरने वाले शेयर्स में एचडीएफसी बैंक, टाइटन और नेस्ले प्रमुख रहे।

निफ्टी 17,516 पर बंद : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47 अंक बढ़कर 17,516 पर बंद हुआ। इसने दिन में 17,543 का ऊपरी स्तर और 17,369 का निचला स्तर बनाया। इसके 50 शेयर्स में से 26 बढ़त के साथ और 24 गिरावट के साथ बंद हुए। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में एशियन पेंट्स, ब्रिटानिया और यूपीएल आदि हैं। गिरने वाले शेयर्स में नेस्ले, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और अन्य हैं।

कल बाजार में 1,016 पॉइंट्स की थी तेजी : इससे पहले कल रिजर्व बैंक की पॉलिसी दरों में कोई बदलाव न होने से बाजार में जबरदस्त तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1016 पॉइंट्स की तेजी के साथ 58,649 पर बंद हुआ था। मार्केट कैप में 3.53 लाख करोड़ रुपए की बढ़त रही। कल मार्केट कैप 264.20 लाख करोड़ रुपए हो गया था। आज 265.24 लाख करोड़ रुपए रहा।