-ITC और बजाज फाइनेंस 2-2% टूटे

मुंबई। शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 166 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 58,117 पर पहुंच बंद हुआ। बैंकिंग और टेक्नोलॉजी शेयर्स नीचे रहे। बजाज फाइनेंस आज भी 2% टूटा है। ITC और कोटक बैंक के शेयर में 2-2% की गिरावट रही।

224 अंक नीचे खुला था सेंसेक्स : सेंसेक्स 224 पॉइंट्स नीचे 58,059 पर खुला था। इसने दिन में 58.322 का ऊपरी स्तर बनाया और 57,803 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 16 शेयर्स बढ़त में रहे जबकि बाकी 14 गिरावट में रहे। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में पावरग्रिड, नेस्ले, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक रहे। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में HDFC, इंफोसिस, HCL टेक, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व आदि हैं।

सेंसेक्स का मिड कैप इंडेक्स आधा पर्सेंट, स्माल कैप इंडेक्स 0.18% और S&P BSE 500 इंडेक्स 0.43% टूटा है। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47 पॉइंट्स गिरावट के साथ 17,324 पर बंद हुआ

निफ्टी के करीबन सभी इंडेक्स में गिरावट : निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स बढ़त में रहा जबकि निफ्टी मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस इंडेक्स में गिरावट रहे। निफ्टी आज 17,283 पर खुला था और दिन में इसने 17,376 का ऊपरी स्तर तथा 17,225 का निचला स्तर बनाया। इसके 50 शेयर्स में से 27 बढ़त में और 23 गिरावट में बंद हुए। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में सिप्ला, पावरग्रिड, डॉ. रेड्‌डी, सनफार्मा और डिवीज लैब हैं। गिरने वाले शेयर्स में टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व हैं।

कल गिरावट के साथ बाजार बंद : इससे पहले कल बाजार 317 अंक ऊपर खुला था और दोपहर तक इसमें अच्छी खासी तेजी रही। यह 59 हजार के पार पहुंच गया, लेकिन अंत में भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 503 अंक (0.86%) गिरकर 58,283 पर बंद हुआ। रिलायंस, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही।