-Nifty इंडेक्स पर भी शेयरों का बुरा हाल
नई दिल्ली। शेयर बाजार की बुधवार को भी शुरुआत कमजोर रही। Sensex पिछले बंद से थोड़ा ऊपर 58,122 अंक पर खुला, लेकिन कुछ ही देर में यह 200 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। NTPC, Powergrid समेत 1 दर्जन शेयर ही खबर लिखे जाने तक हरे निशान से ऊपर थे, वहीं Nifty 50 भी सपाट खुला। लेकिन कारोबार बढ़ने के साथ उसमें भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट आ गई। यह 17,268 अंक पर कारोबार कर रहा था। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कोविड के नए वैरिएंट को लेकर बाजारों में आशंका का माहौल है।यह स्थिति वैश्विक स्तर पर है।
इससे पहले शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा था और सेंसेक्स 166 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ था। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलांयस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और कोटक बैंक में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया। बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 166.33 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,117.09 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 43.35 अंक यानी 0.25 प्रतिशत टूटकर 17,324.90 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में आईटीसी रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट रही। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया और डॉ. रेड्डीज शामिल हैं।
कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च की वरिष्ठ शोध विश्लेषक लिखिता चेपा ने कहा कि एशिया के अन्य बाजारों में नकारात्मक धारणा का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोविड-19 के नये स्वरूप आमीक्रोन को लेकर बयान तथा फेडरल रिजर्व की इस सप्ताह होने वाली बैठक को देखते हुए निवेशकों में थोड़ी चिंता है।
