– टाटा स्टील और रिलायंस के शेयर टूटे
नई दिल्ली। सुबह के शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी के बावजूद सोमवार को शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ। आज शाम को दिन भर का कारोबार खत्म होने के बाद बीएसई का मेन इंडेक्स सेंसेक्स 503.25 अंक यानी कि 0.86 फीसद गिरकर 58,283.42अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का मेन इंडेक्स निफ्टी भी 143.05 अंक यानी कि, 0.82 फीसद गिरकर 17,368.25 अंक पर बंद हुआ।
दिन भर का कारोबार खत्म होने के बाद सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति, पावरग्रिड, टाइटन, डॉ. रेड्डी और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, टाटा स्टील और रिलायंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सुबह का हाल : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी कि सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सोमवार को सुबह के शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई और एनएसई दोनों में ही अच्छी तेजी देखने को मिली। आज सुबह शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई का मेन इंडेक्स सेंसेक्स 402.49 अंक यानी कि 0.68 फीसद की तेजी के साथ 59,189.16 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं आज शुरुआती कारोबार के दौरान एनएसई का मेन इंडेक्स निफ्टी भी 126.10 अंक यानी कि, 0.72 फीसद की बढ़त के साथ 17,637.40 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
एक्सिस बैंक में 3% की तेजी : एक्सिस बैंक 3% बढ़ा जबकि सन फार्मा, टाइटन, मारुति और पावर ग्रिड के शेयर्स बढ़कर बंद हुए।गिरावट में कोटक बैंक, नेस्ले, बजाज ऑटो, इंफोसिस जैसे शेयर्स गिरावट में रहे। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 266.74 लाख करोड़ रुपए रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143 (0.82%) पॉइंट्स गिरकर 17,368 पर कारोबार कर रहा था। यह 17,619 पर खुला था और 17,639 का इसने ऊपरी स्तर बनाया। 17,355 का निचला स्तर बनाया।
निफ्टी के 15 शेयर्स बढ़त में : निफ्टी के 50 शेयर्स में से 15 शेयर्स बढ़त में जबकि 35 गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी नेक्स्ट 50, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी बैंक के साथ निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में केवल बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज गिरावट में हैं। बढ़ने वाले शेयर्स में पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, हिंडालको और यूपीएल हैं। इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 20 पॉइंट्स गिरकर 58,786 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5 अंक गिरकर 17,511 पर बंद हुआ।
