-भारत में मॉडल-3 की बिक्री 2022 से शुरू होगी

नई दिल्ली। एक साल बीत गए जब टेस्ला के CEO एलन मस्क ने ऐलान किया था कि वह में जल्द ही भारत में इलेक्ट्रिक कार को लाएंगे, लेकिन अभी तक इसके आने की कोई खबर नहीं है। एक रिसर्च एनालिस्ट का दावा है कि टेस्ला भारत में साल 2022 के मिड में खरीद के लिए उपलब्ध होगी।

देश के अमीर और फेमस लोग इस कार का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन सरकार और एलन मस्क के बीच इंपोर्ट ड्यूटी का विवाद इस इंतजार को और ज्यादा बढ़ा रहा है। पिछले महीने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी थी कि टेस्ला कार की कीमत भारत में करीब 35 लाख रुपए होगी। 2021 में टेस्ला कई स्थानों पर मॉडल 3 की टेस्टिंग कर रही थी, इसके बावजूद अभी भी इसे भारत में बेचने के लिए कई ठोस कदम उठाए जाने बाकी हैं।

भारत के 2 शहरों में ऑफिस भी बना चुकी है कंपनी : रिसर्च एनालिस्ट साउमेन मंडल का कहना है कि इससे टेस्ला और सरकार दोनों का फायदा होगा। इसलिए सरकार इसकी कीमत कम करके भारत में बेचने का सोच रही है। वहीं टेस्ला भी इसकी पुरजोर तैयारी में है। कंपनी ने पहले ही मुंबई में एक कॉर्पोरेट ऑफिस बना चुकी है। साथ ही बेंगलुरु में भी एक ऑफिस सुरक्षित कर लिया है और देश में ऑपरेशन शुरू करने के लिए प्रमुख अधिकारियों की तलाश कर रही है।

भारत में अभी इंपोर्ट ड्यूटी ज्यादा : टेस्ला के मॉडल 3 की अमेरिका में 39,990 डॉलर (30 लाख रुपए) है। लेकिन भारत में इसकी इंपोर्ट ड्यूटी के साथ लगभग 60 लाख रुपए कीमत होगी। जो बहुत ज्यादा है। भारत में अभी 30 लाख रुपए से ज्यादा कीमत वाली कारों को इंपोर्ट करने पर इंश्योरेंस, शिपिंग कॉस्ट सहित 100% का टैक्स लगता है। वहीं 30 लाख से कम कीमत वाली कारों को इंपोर्ट करने पर 60% तक की इंपोर्ट ड्यूटी देनी पड़ती है।

मस्क ने 2021 की तुलना ‘एक बुरे सपने’ से की : दुनियाभर में छाया चिप या सेमीकंडक्टर की कमी का संकट टेस्ला जैसी एडवांस कार कंपनी के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। कंपनी की स्पेस एक्स स्टारलिंक सर्विस को भी लाने में देरी है। कंपनी के CEO एलन मस्क तो इस कदर परेशान हैं कि उन्होंने सप्लाई चेन के मुद्दे पर 2021 की तुलना ‘एक बुरे सपने’ से कर दी है। कंपनी के आने वाले टेस्ला साइबरट्रक के प्रोडक्शन को लेकर सवाल किया, तो मस्क ने अपना दु:ख कुछ इन शब्दों में बयां किया…उन्होंने कहा, ‘‘ओह दोस्त! यह साल सप्लाई चेन को लेकर एक नाइटमेयर (बुरा सपना) रहा है और ये अब भी खत्म नहीं हो रहा है. ’’ मस्क ने आगे लिखा कि इस ट्रक को लेकर वो आने वाले समय में और अपडेट देंगे।